घर की सजावट हो या समय देखने की जरूरत, दीवार घड़ी हर घर का एक अहम हिस्सा होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घड़ी सिर्फ समय बताने का जरिया नहीं है, बल्कि यह आपके घर की ऊर्जा, तरक्की और भाग्य को भी तय करती है? वास्तु शास्त्र में घड़ी को बहुत ही शक्तिशाली साधन माना गया है। विशेष रूप (Pendulum Wall Clock Vastu) से पेंडुलम वाली घड़ी, अगर इसे वास्तु के अनुसार सही दिशा में लगाया जाए, तो यह सोई हुई किस्मत को जगा सकती है और घर से नकारात्मक ऊर्जा को पल भर में बाहर कर सकती है।
पेंडुलम वाली घड़ी किस दिशा में लगाएं?
वास्तु के अनुसार, घर में पेंडुलम वाली घड़ी लगाने के लिए उत्तर दिशा को शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा का संबंध धन के देवता कुबेर से माना जाता है। ऐसे में इस दिशा में घड़ी लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने और आर्थिक स्थिति बेहतर होने की मान्यता है। इसके अलावा पेंडुलम वाली घड़ी को पूर्व दिशा में भी लगाया जा सकता है। पूर्व दिशा का संबंध उगते हुए सूर्य से माना जाता है।
उत्तर दिशा में घड़ी लगाने से क्या होता है लाभ?
वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को धन और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। यही कारण है कि इस दिशा को घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता के अनुसार, अगर पेंडुलम वाली घड़ी उत्तर दिशा की दीवार पर लगाई जाए तो इससे घर में धन-धान्य और समृद्धि का माहौल बना रहता है।
पूर्व दिशा भी मानी जाती है बेहद शुभ
पूर्व दिशा को भी पेंडुलम वाली घड़ी लगाने के लिए अच्छा माना जाता है। वास्तु के अनुसार, यह दिशा सूर्य की ऊर्जा से जुड़ी हुई है। इस दिशा में घड़ी लगाने से घर में सकारात्मक माहौल बना रहने की मान्यता है। अगर आपके घर में उत्तर दिशा की दीवार पर घड़ी लगाने की जगह नहीं है, तो आप पूर्व दिशा की दीवार पर पेंडुलम वाली घड़ी लगा (Pendulum Wall Clock Vastu) सकते हैं। इससे घर की सजावट भी अच्छी नजर आती है और वास्तु के लिहाज से भी इसे शुभ माना जाता है।


