भोपाल : कांग्रेस सरकार द्वारा 27 लाख किसानों की कर्जमाफी किए जाने की बात विधानसभा में स्वीकार करने के बाद भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा के (Party Of Farmers) अन्य नेता झूठ बोल रहे हैं।शिवराज सरकार ने किसानों के हित की कर्जमाफी योजना भी बंद कर दी।
इसे भी पढ़ें – कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में है नफरत का सामान : सिंधिया
दरअसल, भाजपा किसान विरोधी और सौदेबाजों की पार्टी है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने लगाया। उन्होंने विधानसभा में कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा कांग्रेस के बाला बच्चन के प्रश्न के लिखित उत्तर में में दी गई जानकारी को एक्स पर पोस्ट करते हुए भाजपा को घेरा। उत्तर में बताया गया कि जय किसान फसल ऋण माफी योजना में 51 लाख 53 हजार 534 आवेदन भरे गए। पहले चरण में 20 लाख 23 हजार 136प्रकरणों में सात हजार 108 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। दूसरे चरण में छह लाख 72 हजार 245 प्रकरण में चार हजार 538 स्वीकृत किए और पांच लाख 90 हजार 848 प्रकरण की सात हजार 492 करोड़ रुपये की स्वीकृति बाकी है।
इसे भी पढ़ें – महिलाओं पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणी ‘शर्मनाक’: निर्मला सीतारमण
Party Of Farmers – इसे आधार बनाकर कमलनाथ ने कहा कि चुनावी मौसम में भाजपा की झूठ बोलने की शक्ति कई गुना बड़ जाती है। ये ना तो खुद किसानों की भलाई का काम करते हैं और अगर कांग्रेस कोई लाभ पहुंचाती है तो उसे बर्बाद करने में पूरी ताकत लगा देते हैं। जनता को यह समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी किसानों से जो वादे करती है, उन्हें हर कीमत पर पूरा करती है। जबकि, भाजपा चुनाव के समय जो वादे कर रही है, उन्हें कभी नहीं निभाएगी, पूर्व की हजारों घोषणाएं इसका प्रमाण हैं।

