देवास : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देवास (Hate Stuff) और हाटपिपल्या में जनसभा केा संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों, शोषितों, गरीबों, वंचितों, महिलाओं एवं नौजवानों की आंखों में चमक लाने एवं विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। आपके पास एक तरफ शून्य की कांग्रेस सरकार तो दूसरी तरपु पुण्य की भाजपा सरकार है। कांग्रेस झूठ और लूट की सरकार है। कांग्रेसी कहते हैं कि हमारे पास मोहब्बत की दुकान है, लेकिन इनकी मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान है।
इसे भी पढ़ें – महिलाओं पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणी ‘शर्मनाक’: निर्मला सीतारमण
सिंधिया गत दिवस करीब पौने छह बजे देवास पहुंचे। यहां क्लब ग्राउंड राधागंज में सभा हुई। सिंधिया का अंदाज इस बार बदला हुआ नजर आया और बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को इशारों ही इशरों में बहुत कुछ कह गए। चुटकियां लीं और हंसी-मजाक भी की। गंभीर होते हुए कांग्रेस को आड़े हाथ भी लिया। कहा कि यह भाजपा-कांग्रेस का चुनाव नहीं है। यह चुनाव आपके माता-पिता का भविष्य तय करेगा। हर व्यक्ति के भाई-बहन का भविष्य तय करेगा। आने वाले पीढ़ी का भविष्य तय करेगा।
इसे भी पढ़ें – कांग्रेस का दुर्भाग्य, 2014 में जनता ने दिल्ली में बैठा दिया एक ‘चौकीदार’ : मोदी
Hate Stuff – भाषण के दौरान सिंधिया ने बार-बार जनता से पूछा कि क्या मैंने सरकार बदलकर गलत किया। मैं सरकार नहीं बदलता तो क्या लाखों किसानों का कर्ज माफ हो पाता। क्या पीएम सम्मान निधि मिल जाती। इस पर लोगों ने कहा कि आपने अच्छा किया। चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस में दो नंबर करने वाले दो लोग हैं। बड़े भाई-छोटे भाई हैं। कांग्रेस ने शिवराज सरकार की 51 योजनाएं बंद कर दी। कांग्रेस सरकार आ गई तो कुछ नहीं मिलेगा, इसलिए इस बार कांग्रेस का बोरिया-बिस्तर बांधकर शिप्रा नदी में चाबी फेंक देना।