Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की जांच की मांग
    • Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीडियो हुआ वायरल
    • Jodhpur Air Force Station: ‘वीर गार्डियन 2026’ में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने दिया बड़ा बयान
    • Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV फुटेज वायरल
    • Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला जाएगा खर्च
    • Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफरा-तफरी
    • IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर पर FIR दर्ज
    • Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर और फर्जी दस्तावेजों संग दबोचे
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, September 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बिहार से भाजपा ने तीन सांसदों को हैट्रिक लगाने से रोका, दो पूर्व विधायक को दिया मौका

    बिहार से भाजपा ने तीन सांसदों को हैट्रिक लगाने से रोका, दो पूर्व विधायक को दिया मौका

    March 28, 2024 बिहार 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पटना : बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में तीन सांसदों को चुनावी पिच पर हैट्रिक लगाने से रोक दिया है। वहीं, दो पूर्व विधायक और एक उप विजेता को लड़ने मौका दिया है। भाजपा ने अपने सभी 17 उम्मीदवार की सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार भाजपा ने इस बार के चुनाव में बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, मुजफ्फरपुर से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जय नारायण प्रसाद निषाद के पुत्र अजय निषाद, सासाराम (सु) से छेदी पासवान (Opportunity For Former MLAs) और शिवहर से रमा देवी को बेटिकट कर दिया है। इनमें अश्वनी कुमार चौबे, अजय निषाद, छेदी पासवान के चुनावी पिच पर हैट्रिक लगाने की मंशा अधूरी हो गयी है।

    इसे भी पढ़ें – लालू यादव की दो बेटियां लड़ेंगी चुनाव? कन्हैया कुमार का पत्ता कटा

    अश्विनी चौबे ने लगातार दो बार वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में बक्सर संसदीय सीट पर भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुये हैं। इस बार बक्सर से भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर अश्विनी चौबे की हैट्रिक लगाने की मंशा अधूरी रह गयी। वहीं इस सीट पर भाजपा ने नये प्रत्याशी गोपालगंज के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी को मौका दिया है।

    Opportunity For Former MLAs – पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जय नारायण प्रसाद निषाद के पुत्र अजय निषाद मुजफ्फरपुर संसदीय सीट से वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में लगातार दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अजय निषाद विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के उम्मीदवार राजभूषण निषाद को पराजित किया था।राज भूषण निषाद हाल ही में वीआईपी छोड़कर भाजपा में शामिल हुये थे। मुजफ्फरपुर से राज भूषण निषाद के भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद अजय निषाद का इस सीट से हैट्रिक लगाने सपना अधूरा हो गया है।

    इसे भी पढ़ें – बिहार : वाहन जांच के दौरान बाइक सवार ने पुलिस अधिकारी को मारी टक्कर, मौत

    छेदी पासवान ने चार बार सासराम संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व किया है। वर्ष 1989 और वर्ष 1991 में छेदी पासवान सासाराम सीट पर जनता दल के टिकट पर निर्वाचित हुये। छेदी पासवान ने वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में भी भाजपा के टिकट पर सासाराम सीट से जीत हासिल की। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर छेदी पासवान भी हैट्रिक लगाने से चूक गये। छेदी पासवान की जगह भाजपा ने भोजपुर के अगियांव (सु) से पूर्व विधायक शिवेश राम को चुनावी रणभूमि में उतारा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

    Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैमरे में कैद हुई करतूत

    सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नबीन ने भी दिए ₹6.35 लाख

    जेडीयू के प्रबोधन कार्यक्रम में निशांत कुमार के संबोधन के सियासी मायने, नीतीश की विरासत पर पार्टी का जोर

    रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप

    जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया जाम

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.