Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकनीक से रुकेंगी गड़बड़ियां
    • कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जवाब
    • जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
    • राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार संहिता लागू
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषियों को उम्रकैद
    • पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर
    • मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान
    • महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे के धर्म पर नया नियम
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, August 20
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भारत को विश्व शक्ति के रूप में मिली नई पहचान : कोविंद

    भारत को विश्व शक्ति के रूप में मिली नई पहचान : कोविंद

    April 5, 2023 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़ : पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि आज भारत विश्व शक्ति (New Identity As World Power) बन चुका है। भारत की बढ़ी हुई शक्ति का ही प्रमाण है कि हम रूस-युक्रेन युद्ध के बीच वहां से अपने 23 हजार ये अधिक विद्यार्थियों को सकुशल वापिस लेकर आए। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद पानीपत टीडीआई सिटी में मंगलवार को भगवान महावीर जयंती के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उपस्थित लोगों को भगवान महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत की बढ़ी ताकत अहिंसा एवं सर्वकल्याण की भावना है।

    इसे भी पढ़ें – नशे से पंजाब की जवानी तबाह करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे – भगवंत मान

    New Identity As World Power – भगवान महावीर के दिखाए मार्ग पर चलकर हम बड़ी से बड़ी चुनौती को पार कर सकते हैं। जिस कालखंड में भगवान महावीर हुए उसी कालखंड में भगवान बुद्ध भी हुए। उन्होंने कहा कि बिहार का राज्यपाल रहते हुए मुझे इन दोनों महान विभूतियों के बारे में जानने का अवसर मिला। मेरा मानना है कि दोनों ही महान विभूतियों की भेंट जरूर हुई होगी। बिहार में भगवान महावीर की जन्मस्थली और निर्वाण स्थली है। इन दोनों स्थानों के दर्शन से नई प्रेरणा मिलती है।

    इसे भी पढ़ें – हरियाणा का दुल्हेड़ी गांव स्वच्छता अभियान में देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री खट्टर

    पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध का विराम हो सकता है तो वह भारत के दिखाए रास्ते से ही संभव है। यह एक तरह से विश्व युद्ध है। केवल यूक्रेन नहीं पूरी मानवता का नुकसान हो रहा है। जब युद्ध शुरू हुआ तो सभी देशों ने हाथ खड़े कर दिए थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोनों देशों के राष्ट्रपतियों से बात की और यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे अपने छात्रों को सुरक्षित स्वदेश लेकर आए। यह भारत की ताकत है कि विद्यार्थी भारत का तिरंगा लेकर चले और यूक्रेन से बाहर निकल कर आए। इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, कोविंद की धर्मपत्नी सविता कोविंद, भगवान महावीर विश्वविद्यालय के चांसलर नंद किशोर, जैन मुनि समर्पण सागर जी समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकनीक से रुकेंगी गड़बड़ियां

    कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जवाब

    राजमुंदरी सामूहिक आत्महत्या मामला: सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, मां-दादी की तलाश जारी

    सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

    नितिन नबीन ने घोषित की नई टीम: 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 12 महिलाओं को मिली जगह; जानें BJP संविधान के नियम

    ‘RSS, तालिबान और जैश में कोई फर्क नहीं’: वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद का विवादित बयान

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.