चंडीगढ़ : पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि आज भारत विश्व शक्ति (New Identity As World Power) बन चुका है। भारत की बढ़ी हुई शक्ति का ही प्रमाण है कि हम रूस-युक्रेन युद्ध के बीच वहां से अपने 23 हजार ये अधिक विद्यार्थियों को सकुशल वापिस लेकर आए। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद पानीपत टीडीआई सिटी में मंगलवार को भगवान महावीर जयंती के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उपस्थित लोगों को भगवान महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत की बढ़ी ताकत अहिंसा एवं सर्वकल्याण की भावना है।

इसे भी पढ़ें – नशे से पंजाब की जवानी तबाह करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे – भगवंत मान

New Identity As World Power – भगवान महावीर के दिखाए मार्ग पर चलकर हम बड़ी से बड़ी चुनौती को पार कर सकते हैं। जिस कालखंड में भगवान महावीर हुए उसी कालखंड में भगवान बुद्ध भी हुए। उन्होंने कहा कि बिहार का राज्यपाल रहते हुए मुझे इन दोनों महान विभूतियों के बारे में जानने का अवसर मिला। मेरा मानना है कि दोनों ही महान विभूतियों की भेंट जरूर हुई होगी। बिहार में भगवान महावीर की जन्मस्थली और निर्वाण स्थली है। इन दोनों स्थानों के दर्शन से नई प्रेरणा मिलती है।

इसे भी पढ़ें – हरियाणा का दुल्हेड़ी गांव स्वच्छता अभियान में देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री खट्टर

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध का विराम हो सकता है तो वह भारत के दिखाए रास्ते से ही संभव है। यह एक तरह से विश्व युद्ध है। केवल यूक्रेन नहीं पूरी मानवता का नुकसान हो रहा है। जब युद्ध शुरू हुआ तो सभी देशों ने हाथ खड़े कर दिए थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोनों देशों के राष्ट्रपतियों से बात की और यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे अपने छात्रों को सुरक्षित स्वदेश लेकर आए। यह भारत की ताकत है कि विद्यार्थी भारत का तिरंगा लेकर चले और यूक्रेन से बाहर निकल कर आए। इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, कोविंद की धर्मपत्नी सविता कोविंद, भगवान महावीर विश्वविद्यालय के चांसलर नंद किशोर, जैन मुनि समर्पण सागर जी समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Share.
Exit mobile version