Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव
    • बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक
    • बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए ‘टीन फीचर्स’ और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप्रिंट
    • आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय
    • मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है ‘बादलों का घर’ मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा
    • नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत
    • Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BNS धारा 82 के तहत यह शादी वैध है या अवैध?
    • संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, July 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » नई आबकारी नीति पर जनता की राय, दिल्ली भाजपा 4 मार्च को कराएगी जनमत संग्रह

    नई आबकारी नीति पर जनता की राय, दिल्ली भाजपा 4 मार्च को कराएगी जनमत संग्रह

    February 28, 2022 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार की नई आबकारी नीति (New Excise Policy) को लेकर जनता की क्या राय है ? वह इसे सही मानती है या गलत, यह अब दिल्ली की जनता की रायशुमारी से तय होगा। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सोमवार को कहा कि केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति पर उनकी पार्टी दिल्ली में 4 मार्च को जनमत संग्रह करेगी, जिसमें 10 लाख लोगों की राय ली जाएगी।

    आदेश गुप्ता ने आरोप लगते हुए कहा है कि ‘आप’ सरकार की नई आबकारी नीति पूरे शहर में शराब के 850 ठेके खोलकर और शराब को प्रोत्साहित कर युवाओं को दिशाहीन बना रही है। उन्होंने दावा किया कि शराब के ठेकों के पास भीड़ की वजह से महिलाएं भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

    इसे भी पढ़ें – 490 भारतीय नागरिक यूक्रेन से पहुंचे दिल्ली एयरपोर्ट, सिंधिया ने किया गर्मजोशी से स्वागत

    भाजपा नेता ने बताया कि लोगों की राय जानने के लिए दिल्ली के 280 वार्ड में, प्रत्येक में, चार-चार सुझाव पेटियां रखी जाएंगी। पार्टी के नेताओं ने बताया कि इन सुझाव पेटियों के पास ही प्रश्नावली होगी, जिनके जरिए आबकारी नीति, स्कूलों और मंदिरों के पास शराब ठेके खोले जाने और अन्य पहलुओं पर लोगों की राय ली जाएगी।

    गौरतलब है कि नवंबर 2020 में लागू हुई दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति (New Excise Policy) के तहत राजधानी को 32 जोन में बांटा गया है, जिसमें 849 शराब की दुकानें खोलने के लिए खुली निविदाओं के जरिए लाइसेंस दिए गए हैं।नई आबकारी नीति के तहत अब तक शहर में कुल 849 लाइसेंसी शराब ठेकों में से 564 दुकानों का संचालन शुरू हो चुका है। नीति के अनुसार एक जोन के प्रत्येक वार्ड में तीन-चार शराब की दुकान हो सकती हैं।

    इसे भी पढ़ें – गुरग्राम में CNG पम्प के तीन कर्मचारियों की बेरहमी से हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

    दिल्ली भाजपा नई आबकारी नीति लागू होने के बाद से ही इसका विरोध कर रही है। भाजपा शासित तीनों नगर निगमों ने हाल ही में दिल्ली मास्टर प्लान के मानदंडों के कथित उल्लंघन पर नॉन-कन्फर्मिंग एरिया में इन शराब की दुकानों को सील करना शुरू कर दिया था। सूत्रों ने बताया कि करीब 30 ऐसी दुकानों को सील कर दिया गया, जबकि कई अन्य को नोटिस जारी किया गया था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    नोएडा के पृथला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर

    टाउन वेंडिंग कमेटी चुनाव को लेकर धर्मेन्द्र कुमार ने जारी किया घोषणा पत्र, COV, वेंडिंग जोन और नाइट मार्केट पर विशेष जोर

    जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3 हजार जवान तैनात

    दिल्ली में उमस के बीच 28-29 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में झमाझम के आसार

    जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते आज लगातार चौथे दिन 18 मेट्रो स्टेशन बंद; देखें पूरी लिस्ट

    पेपर लीक पर पीएम मोदी के ऐलान को CJP ने बताया ‘टूटी हड्डी पर बैंड-एड’, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.