Murder in Bahadurgarh: Wrestler shot dead in village Soldha, was exercising in wrestling academy

मृतक
– फोटो : अमर उजाला


बहादुरगढ़ के बादली रोड स्थित गांव सोलधा में आज सुबह गांव की व्यायामशाला में व्यायाम कर रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई वह गांव का निवासी था। वारदात को चार पांच हमलावरों ने अंजाम दिया और फरार हो गए। हमलावर कौन थे और उन्होंने युवक की हत्या क्यों की यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी

गांव सोलधा का निवासी 30 वर्षीय श्रीकृष्ण खेती बाड़ी करता था। वह हर रोज सुबह गांव के राजकीय विद्यालय के परिसर में बनी व्यायामशाला में व्यायाम करने आता था। बुधवार की सुबह करीब 7:00 वह कसरत कर ही रहा था कि चार-पांच लड़के आए और श्रीकृष्ण पर गोलियां बरसाने आरंभ कर दी। कई गोलियां चलाकर हमलावर फरार हो गए। इनमें से श्रीकृष्ण को 5-7 गोलियां लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से गोलियों के 10 खोल बरामद हुए हैं।

अज्ञात 4-5 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, मौके से हुए फरार

वारदात की जानकारी मिलते ही बहादुरगढ़ से सदर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच आरंभ की। फॉरेंसिक साइंस लैब से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई, जिसने सुबूत जुटाए। उप पुलिस अधीक्षक अरविंद दहिया भी घटनास्थल पहुंचे और जांच में लगे पुलिसकर्मियों को जरूरी हिदायतें दी। श्रीकृष्ण के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है। परिजनों के बयान पर प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह मामला रंजिश का परिणाम हो सकता है। श्रीकृष्ण के खिलाफ भी दो आपराधिक मामले दर्द रहे हैं। इनमें से एक मामला सोनीपत के सदर थाना में दर्ज है। हत्या का यह मामला वर्ष 2009 में दर्ज हुआ था। यह युवक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बहने हैं। सूत्रों ने बताया कि श्री कृष्ण ने गांव गुभाना की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। बाद में दोनों परिवारों की सहमति होने पर परंपरागत तरीके से विवाह संपन्न किया गया। डीएसपी अरविंद दहिया ने बताया कि मामले ग्की जांच की जा रही है, आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी। 

Share.
Exit mobile version