Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप
    • कड़कड़डूमा स्थित SHB–MDH Cancer Care Hospital में श्रीहनुमान प्रकटोत्सव पर भंडारा, सनातनी विनोद बिंदल के हाथों प्रसाद वितरण
    • “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं…” पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, ‘आम आदमी’ को दिया खास मैसेज
    • LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया ‘कंट्रोल’ का आदेश
    • UAE का ‘उधार’ बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—”पूरा पैसा वापस करो”
    • अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमाल
    • लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा
    • क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिशा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के करीबी की कम्पनी के खिलाफ जाँच शुरू, दो सौ करोड़ की मनी लान्ड्रिंग का इल्जाम

    पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के करीबी की कम्पनी के खिलाफ जाँच शुरू, दो सौ करोड़ की मनी लान्ड्रिंग का इल्जाम

    November 2, 2022 उत्तराखण्ड 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के तत्कालीन सलाहकार केएस पंवार से जुड़ी कंपनी के खिलाफ सीबीसीआईडी की आर्थिक अपराध शाखा ने जांच (Money Laundering Case) शुरू कर दी है। आरोप है कि कंपनी लोगों की वोटर आईडी के जरिए उनके फर्जी खाते खुलवाती थी। ये वोटर कार्ड वे इंटरनेट के जरिए कई साइटों से डाउनलोड करते थे। इसी तरह कंपनी पर करीब दो सौ करोड़ की मनी लान्ड्रिंग का करने का इल्जाम है। सोशल म्यूचुअल बेनीफिट्स निधि लिमिटेड नाम की इस कंपनी के खिलाफ शिकायत के बाद एसटीएफ ने शुरुआती जांच की थी, उसमें कुछ तथ्य सामने आने के बाद विस्तृत जांच आर्थिक अपराध शाखा से करवाई जा रही है।

    इसे भी पढ़ें – विधानसभा अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, विधानसभा सत्र को लेकर की रायशुमारी

    पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के करीबी माने जाने वाले केएस पंवार की पत्नी इस कंपनी में निदेशक रह चुकी हैं। कंपनी के खिलाफ करीब 50 हजार लोगों के फर्जी आरडी व एफडी खाते खुलवाने का आरोप है। ये भी आरोप है कि इन खातों के जरिए करीब दो सौ करोड़ का काला धन वैध किया गया। लेकिन कई बार शिकायत के बाद भी कंपनी के खिलाफ जांच नहीं की गई। केएस पंवार की पत्नी 2017 से 2020 तक कंपनी की निदेशक रहीं। मनी लान्ड्रिंग के आरोप भी इसी दौरान के बताए जा रहे हैं। डीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बताया कि कंपनी के खिलाफ शिकायत मिली है।उसमें मनी लान्ड्रिंग सहित कुछ अन्य शिकायतें थीं। सरकार के निर्देश पर आर्थिक अपराध शाखा को जांच सौंपी है। जांच के बाद ही आरोप और कंपनी से जुड़े लोगों के बारे में सारी जानकारी मिल जाएगी। जांच के नतीजे के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    इसे भी पढ़ें – समान नागरिक कानून पर उत्तराखंड सरकार ने बनाई योजना

    Money Laundering Case – कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल केएस पंवार ने कहा कि शिकायत पर पूर्व में भी पुलिस विस्तृत जांच करा चुकी है। यहां तक कि विधानसभा के पटल पर भी सरकार की तरफ से स्पष्ट किया जा चुका है कि कंपनी ने कोई वित्तीय अनियमितताएं नहीं की हैं। मुझे लगता है कि कुछ असामाजिक तत्व कंपनी की छवि को धूमिल करने व आर्थिक सामाजिक नुकसान पहुंचाने के मकसद से बार-बार एक ही शिकायत से सरकार को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। कंपनी नियमानुसार अपना समस्त वित्तीय कारोबार पिछले 45 वर्षों से कर रही है और सभी लेखा-विवरण संबंधित विधि के अनुसार नियमित रूप से जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के पास जमा कराती आ रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    अमित जोगी दोषी करार! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सियासी गलियारों में हड़कंप

    बड़ी खबर! 22 हजार स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर आज निकलेगी लॉटरी, आपके बच्चे को मिलेगा फ्री एडमिशन?

    IPL 2026: क्या संजीव गोयनका को सफाई दे रहे थे ऋषभ पंत? LSG की हार के बाद वायरल वीडियो ने मचाई खलबली

    आखिर उस बिल में क्या है, जिसने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में रच दिया इतिहास? जानें हर बारीक डिटेल

    कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक

    IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.