नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व मे भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के प्रतिष्ठानों से लगभग 250 करोड़ नगद बरामद होने के बाद भी कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी जो अपने आप में भ्रष्टाचार एवं काले धन को संरक्षण है के विरूद्ध आज दोपहर कांग्रेस मुख्यालय अकबर रोड़ पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ रहे दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं (Protest Against Congress) को पुलिस ने बैरिकेड्स लगा कर रोकने का प्रयास किया पर श्री वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में कार्यकर्ता आगे बढ़ते रहे तब दिल्ली पुलिस ने श्री सचदेवा के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया और तुगलक रोड़ थाने ले गई जहाँ से उन्हे कुछ समय बाद चेतावनी देकर छोड़ा गया।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली के वसंत कुंज से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
श्री वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद श्री मनोज तिवारी, श्री रमेश बिधूड़ी एवं श्री प्रवेश साहिब सिंह, विधायक श्री विजेन्द्र गुप्ता, श्री अजय महावर एवं श्री अनिल बाजपेयी, प्रदेश पदाधिकारी श्री योगेन्द्र चंदोलिया, श्री सतीश गर्ग, श्री गजेंद्र यादव, श्री विष्णु मित्तल, श्रीमती लता गुप्ता, श्री प्रवीण शंकर कपूर, श्री विक्रम मित्तल, मोर्चा अध्यक्षों श्री सुनील यादव, श्री शशि यादव, श्री नीरज तिवारी, श्री मोहन लाल गिहारा, श्री सी.एल. मीना, श्रीमति ऋचा पांडे, श्री अनिस अब्बासी के आलावा विभिन्न जिलों के अध्यक्षों ने जैसलमेर हाऊस से कांग्रेस मुख्यालय तक मार्च किया।
इसे भी पढ़ें – केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया ABVP के राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारम्भ
Protest Against Congress – इस मौके पर विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि कांग्रेस सांसद के प्रतिष्ठानों पर अभी भी नोटों की काउंटिंग चल रही है और यह संख्या 300 करोड़ रुपए के ऊपर हो जायेगी। जिस भ्रष्टाचार की रीति को जवाहर लाल नेहरू ने शुरू किया था उसी रीति को राहुल गांधी भी आगे बढ़ा रहे हैं।सांसद धीरज प्रताप साहू को लेकर कांग्रेस या सोनिया गांधी या राहुल गांधी अपनी चुप रहने की मजबूरी नहीं बता पा रहे है। कांग्रेस नेतृत्व बताये की आखिर उसने एक ऐसे व्यक्ति जो दो बार लोकसभा का चुनाव हार चुका था को तीन बार से राज्यसभा सांसद के भेजने का काम क्यों किया।