नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने यहां वसंत कुंज इलाके में कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई आपराधिक गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरोह के दो सदस्यों में से एक किशोर है। उसने बताया कि अनीश (23) और 15 वर्षीय किशोर को शुक्रवार रात वसंत कुंज में पॉकेट-9 के (Two Members Of Lawrence Bishnoi Gang Arrested) निकट पकड़ा गया।
इसे भी पढ़ें – केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया ABVP के राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारम्भ
उसने बताया कि दोनों को दक्षिण दिल्ली के एक प्रतिष्ठित होटल के बाहर गोलीबारी का काम सौंपा गया था और इसका मकसद जबरन वसूली प्रतीत होता है। पुलिस ने बताया कि उन्हें गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के कहने पर पंजाब की जेल में बंद अमित से निर्देश मिले थे। अनमोल बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई का रिश्ते का भाई है और संदेह है कि वह कनाडा में छिपा हुआ है। लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।
इसे भी पढ़ें – केजरीवाल कैबिनेट में फिर से फेरबदल, कैलाश गहलोत से छीना गया कानून व न्याय विभाग
Two Members Of Lawrence Bishnoi Gang Arrested – आरोपियों ने पांच गोलियां चलाई और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो गोलियां दागीं। पुलिस ने बताया कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने दो पिस्तौल, चार कारतूस और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। अनीश सशस्त्र डकैती, शस्त्र अधिनियम एवं हमलों के छह मामलों में और किशोर हरियाणा के रोहतक जिले में सशस्त्र डकैती के एक मामले में नामजद आरोपी है।