उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र स्थित रानीबाग इलाके में देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब अचानक हुए एक जोरदार ब्लास्ट के बाद कई दुकानों में भीषण आग लग गई. धमाका इतना तेज था कि आसपास की करीब 10 दुकानें भरभराकर गिर गईं और देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गईं. जलती (10 shops collapsed) हुई दुकानों के बीच से बार-बार ब्लास्ट जैसी आवाजें आने के कारण स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और कोई भी आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा सका.
इसे भी पढ़ें – राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह का बड़ा आरोप: दबाव में मेरा और बेटियों का नाम वोटर लिस्ट से कटवाया
10 shops collapsed – घटना की जानकारी मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था. आग और धमाकों की वजह से इलाके में देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
इसे भी पढ़ें – अपहरण और हत्या के तीनों दोषियों को उम्रकैद, कानपुर के मेधावी छात्र को 2 साल बाद मिला न्याय
बताया जा रहा है कि रानीबाग इलाके में विनोद यादव नाम के शख्स ने कुल 10 दुकानें किराए पर दे हुई थीं. इनमें से एक दुकान में अरविंद केसरी पर्चून की दुकान चलाते थे, रोज की तरह अरविंद केसरी रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे. इसके कुछ ही देर बाद अचानक जोरदार विस्फोट हुआ और देखते ही देखते दुकानों में भीषण आग लग गई. धमाका इतना तेज था कि सभी 10 दुकानें भरभराकर गिर पड़ीं और आग की लपटों में घिर गईं.दुकानों से लगातार ब्लास्ट की आवाजें आती रहीं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई.
