Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता अली ने खोला 24 साल पुराना राज
    • भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक कारनामा
    • रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव
    • बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक
    • बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए ‘टीन फीचर्स’ और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप्रिंट
    • आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय
    • मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है ‘बादलों का घर’ मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा
    • नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, July 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » छात्रों के मिड डे मिल का 5 लाख रूपया हजम, नोएडा स्कूलों को नोटिस जारी

    छात्रों के मिड डे मिल का 5 लाख रूपया हजम, नोएडा स्कूलों को नोटिस जारी

    February 25, 2022 दिल्ली 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नोएडा में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को जनता इंटर कॉलेज रोजा याकूबपुर का निरीक्षण किया। यह अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय है। जांच पड़ताल में सामने आया कि विद्यालय को कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए लॉकडाउन की अवधि का मिड डे मिल (Mid Day Meal) का 5.18 लाख रुपए भेजे गए थे, जो कि प्रधानाचार्य ने अभी तक विद्यार्थियों के खातों में नहीं भेजे हैं।उधर, यूनिफॉर्म के लिए डीबीटी कार्य भी स्कूलों में पूरा नहीं है। जिससे बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं

    इसे भी पढ़ें – सबको मिलेगी समान गुणवत्ता वाली शिक्षा,सभी शैक्षणिक संस्थानों को आरटीई के दायरे में लाने की मांग

    मालूम हो कि सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को सुविधा के लिए शासन नई योजनाएं शुरू कर रहा है, लेकिन जिले के अधिकारी योजना की हवा निकाल रहे हैं। जिले के कई विद्यालय ऐसे हैं, जिन्होंने लॉकडाउन में मिले छात्र-छात्राओं के मिड डे मिल (Mid Day Meal) का भत्ता अबतक उनके खातों में नहीं पहुंचाया है। जिला विद्यालय निरीक्षक इस मामले में दो दिनों में दो एडेड स्कूल के प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर चुके हैं।

    उधर, यूनिफॉर्म के लिए डीबीटी कार्य भी स्कूलों में पूरा नहीं है। जिससे बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को जनता इंटर कॉलेज रोजा याकूबपुर का निरीक्षण किया। यह अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय है। जांच पड़ताल में सामने आया कि विद्यालय को कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए लॉकडाउन की अवधि का मिड डे मिल (एमडीएम) का 5.18 लाख रुपए भेजे गए थे, जो कि प्रधानाचार्य ने अभी तक विद्यार्थियों के खातों में नहीं भेजे हैं।

     इसे भी पढ़ें – दिल्ली में हुआ अमेरिकी महिला का इलाज, डाक्टरों ने सर्जरी करके निकाले जिन्दा कीड़े

    बीते दिवस गेझा-भंगेल स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज में भी उन्होंने निरीक्षण के दौरान गड़बडी पकड़ी थी। कॉलेज के प्रधानाचार्य को एमडीएम भत्ते के 4.52 लाख रुपए दिए गए थे, लेकिन उन्होंने किसी भी विद्यार्थी को अभी तक पैसा नहीं दिया है। साथ ही विद्यालय में यूनिफॉर्म के 1100 रुपए मिलने के लिए डीबीपी का कार्य भी पूरा नहीं है। दो विद्यालयों में यह गड़बड़ी पकड़ में आने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने अन्य एडेड स्कूलों की जांच भी शुरू कर दी है। सबसे ज्यादा गड़बड़ी एडेड स्कूलों में ही मिल रही है। डीआईओएस ने जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

    केवाईसी का बहाना बना रहे शिक्षक 

    Mid Day Meal – मौके पर पूछताछ के दौरान दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने इसके पीछे का कारण विद्यार्थियों के खातों में गड़बड़ी और केवाईसी न होना बताया है। बताया कि विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते आधार से लिंक न होने के कारण उनके खातों में पैसा भेजना मुश्किल हो रहा है। वहीं, इस बाबत कई बार अभिभावकों को खातों में सुधार के लिए कहा गया है, लेकिन सुधार नहीं हो रहा। उन्होंने कार्यों को जल्द पूरा करने की भी दुहाई दी है।

    जांच के घेरे में अधिकारी भी 

    कक्षा आठ तक के विद्यालय बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन है, लेकिन बीएसए के स्तर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, अभी तक उन्होंने एक भी विद्यालय में गड़बड़ी पकड़ने के लिए निरीक्षण नहीं किया है। विभागीय अफसर कागजों में तो विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ ओर ही बयां कर रही है।

     इसे भी पढ़ें – सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला गिरफ्तार,आगरा पुलिस ने घोषित किया था 20 हजार का इनाम

    जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा, ‘स्कूलों में लगातार निरीक्षण कर व्यवस्था परखी जाएगी। बिना बताए अवकाश पर रहने वाले शिक्षकों व कार्यों में लापरवाही करने वाले प्रधानाचार्यो को नोटिस के साथ वेतन रोकने संबंधी कार्रवाई भी की जाएगी।’

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सक्सेना ने कहा, ‘मिड डे मिल के जिला समन्वयक से मामले में जानकारी उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। सभी विद्यालयों की पड़ताल की जाएगी। जल्द ही सभी छात्रों को लाभ पहुंचा दिया जाएगा।’

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    नोएडा के पृथला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर

    टाउन वेंडिंग कमेटी चुनाव को लेकर धर्मेन्द्र कुमार ने जारी किया घोषणा पत्र, COV, वेंडिंग जोन और नाइट मार्केट पर विशेष जोर

    जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3 हजार जवान तैनात

    दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA का प्रतिवाद दिवस

    ‘सब बंद कर दिया, लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पाए’, दिल्ली में 18 मेट्रो स्टेशन बंद होने पर बोले राहुल गांधी

    दिल्ली में उमस के बीच 28-29 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में झमाझम के आसार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.