ज़रा सोचिए कि आपका भी एआई अवतार आपके सामने हो तो आपको कैसा फील होगा…? दरअसल, कंपनियां इस काम पर काम करना शुरू कर चुकी हैं, अब एक रिपोर्ट में इस बात का पता चला है कि Meta भी Mark Zuckerberg का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पावर्ड 3D वर्जन बना रही है. कंपनी (3D AI Clone) ऐसा इसलिए कर रही है जिससे कि ये 3डी वर्जन जुकरबर्ग की जगह पर एम्प्लॉइज से जुड़ सके, कहा जा रहा है कि यह इनिशिएटिव कंपनी के मल्टीबिलियन-डॉलर स्ट्रेटेजिक बदलाव का हिस्सा है.
फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, मेटा फोटोरियलिस्टिक, AI पावर्ड 3D कैरेक्टर पर काम कर रहा है जिससे एम्पलॉई रियल टाइम में इंटरैक्ट कर पाएंगे. कंपनी ने हाल ही में जुकरबर्ग AI कैरेक्टर को प्रायोरिटी देना शुरू किया है. AI कैरेक्टर को जुकरबर्ग के हाव-भाव, आवाज, टोन, पब्लिक में मौजूद बयानों और कंपनी की स्ट्रेटेजी के बारे में उनकी सोच के आधार पर ट्रेन किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – कहीं आपका व्हाट्सएप कोई और तो नहीं पढ़ रहा? इन स्टेप्स से तुरंत चेक करें ‘लिंक्ड डिवाइसेज’ और रहें सुरक्षित
3D AI Clone – मेटा कंपनी के सीईओ इस एनिमेटेड AI की ट्रेनिंग और टेस्टिंग में पर्सनली शामिल हैं. यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती स्टेज में है और कुछ समय पहले रिपोर्ट किए गए CEO Agent से अलग है. इस 3डी एआई क्लोन को जुकरबर्ग को उनके अपने ऑपरेशनल कामों जैसे कि तेजी से जानकारी निकालने में मदद करने के लिए बनाया जा रहा है.
मेटा की इस लैब में चल रहा काम
मेटा की सुपरइंटेलिजेंस लैब्स वर्चुअल AI कैरेक्टर्स के फोटोरियलिस्टिक रूप बनाने पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रही है. हालांकि, इस कोशिश को बढ़ाना टेक्निकली मुश्किल साबित हुआ है क्योंकि इस टेक्नोलॉजी की मदद से रियलिस्टिक दिखाने के लिए बहुत ज्यादा कंप्यूटिंग पावर की जरूरत होती है.


