Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चरित्र पर शक में हैवान बना पति, गूगल पर सजा सर्च कर गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौत
    • Earthquake Today: 3 घंटे के भीतर 4 देशों में लगे भूकंप के झटके, तिब्बत में फिर कांपी धरती
    • Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR
    • पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी
    • Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस
    • West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस
    • Ludhiana News: दोस्त की बर्थडे पार्टी में राहुल शर्मा का मर्डर, छाती और पीठ में लगी 2 गोली
    • Gorakhpur News: गाय के दूध से बना चरणामृत पीने वालों में दहशत, 450 लोगों को लगा एंटी-रेबीज टीका
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 23
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » सदस्यता अभियान में गुटबाजी को लेकर कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व नाखुश

    सदस्यता अभियान में गुटबाजी को लेकर कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व नाखुश

    March 7, 2022 हिमांचल प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    संगठनात्मक चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में एक राय नहीं है है। एक खेमा चुनाव के पक्ष में है तो दूसरा विधानसभा और नगर निगम चुनाव की आड़ में चुनाव टालना चाह रहा है। सदस्यता अभियान (membership campaign) में गुटबाजी से कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व भी नाखुश है। कांग्रेस की प्रदेश चुनाव अधिकारी दीपा दासमुंशी ने भी दो दिन पहले जिला शिमला कांग्रेस की बैठक में इस मामले में मतभेद और ढील पर कुछ नेताओं को कड़ी फटकार लगाई है।

    इसे भी पढ़ें – हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज,कर्मचारियों के वेतन और स्कूलों की छुट्टियों पर होगा निर्णय

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में वर्ष 2017 में सदस्यता अभियान चला था। उस वक्त भी हिमाचल, गुजरात और कई अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक चुनाव स्थगित किए गए थे। तब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू थे। सुक्खू के बाद जनवरी 2019 में कुलदीप सिंह राठौर प्रदेशाध्यक्ष बने। इंदिरा गांधी की जयंती पर 19 नवंबर 2021 को हिमाचल में दोबारा सदस्यता अभियान शुरू हुआ। पूर्व सांसद दीपा दासमुंशी को प्रदेश चुनाव अधिकारी और शमीमा रैना को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया।

    Membership Campaign – सदस्यता अभियान पर दीपा सिरमौर, सोलन, हमीरपुर और ऊना में बैठकें ले चुकी हैं, जिसमें वह सख्ती दिखा चुकी हैं। दूसरे दौर में उन्होंने दो दिन पहले शुक्रवार को शिमला में भी बैठक ली। शनिवार को बिलासपुर और रविवार को मंडी में भी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक ली। सदस्यता अभियान के बाद पहले बूथ स्तर के चुनाव होंगे। इसके बाद ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी का चुनाव होगा। जिस पद के लिए सर्वसम्मति बनेगी, वहां चुनाव नहीं होंगे।

    इसे भी पढ़ें – पांचवें वजट को लेकर हिमाचल सरकार की बैठके शुरू,मुख्यमंत्री के साथ वित्त विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

    बैठक में साफ तौर पर केहर सिंह खाची ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव होने चाहिए। मैं खुद दस साल तक चुना हुआ जिला अध्यक्ष रहा हूं। मनोनीत के बजाय कांग्रेस की कार्यकारिणी चुनी हुई होनी चाहिए। इससे संगठन मजबूत होता है। मैं यह बात प्रदेश चुनाव अधिकारी दीपा दासमुंशी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और अन्य लोगों के समक्ष भी रख चुका हूं।

    दीपा दासमुंशी ने कहा कि विधानसभा और नगर निगम के चुनाव इसी साल हैं। कांग्रेस के कुछ नेताओं की ओर से सुझाव आए हैं कि सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनाव आगे टाले जाएं। अगर न हों तो अच्छा होगा। मगर यह संभव नहीं होगा। पार्टी का अलग संविधान है। इन दोनों का संगठनात्मक चुनाव से कोई संबंध नहीं है

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को लगेंगे नए पंख, सतलुज नदी के कोलडैम में जल्द चलेंगे क्रूज

    Monsoon Retreat Weather: 11 अक्टूबर को उत्तर भारत से लेकर पहाड़ी इलाकों तक बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल

    IMD Weather Forecast: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें दिल्ली और अन्य इलाकों का हाल

    Himachal Horticulture News: मौसम की मार से बागवान परेशान, बाजार में पहुंचे सिर्फ 1.15 करोड़ सेब के बॉक्स

    October Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश के आसार, केरल में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

    आनी उपमंडल में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; जाबोड़ा गांव के 4 युवकों की मौत, 1 गंभीर

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.