कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के आनी उपमंडल से एक बेहद दुखद और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार देर रात करीब 3:30 बजे नेशनल हाईवे 305 (NH-305) पर हरिपुर के पास एक ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 350 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस भयानक हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।कार में सवार 5 लोग एक ही गांव (horrific road accident) के रहने वाले थे और आपस में रिश्ते दार थे, जो एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे।
horrific road accident – पुलिस और स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे कार से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार NH-305 पर हरिपुर के समीप पहुंची, अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे 350 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
मृतकों और घायल की हुई पहचान
हादसे में मारे गए चारों युवकों की पहचान राहुल राणा, बाल कृष्ण, विकास उर्फ विक्की और गुंजन के रूप में हुई है। चारों युवक आनी तहसील के जाबोड़ा गांव के निवासी थे। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल 29 वर्षीय सुरेश कुमार भी जाबोड़ा गांव का ही रहने वाला है। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आनी में प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रामपुर अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


