Advertisement

महत्वपूर्ण दिवस : मौलाना अबुल कलाम की 133वीं जयंती आज

0
45
  • जानें क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

नई दिल्ली। आज 11 नवंबर के दिन ऐतिहासिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस दिन देश के एक महान बेटे ने जन्म लिया था। यही वजह है कि इस दिन को पूरा देश राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रुप में मनाता है।

बता दें कि भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की आज 133वीं जयंती है। जिसके उपलक्ष्य में 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाते हैं।

मौलाना आज़ाद का भारत के विकास और शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। वह एक स्वतंत्रता सेनानी, विद्वान और शिक्षाविद्, मौलाना आज़ाद स्वतंत्र भारत के एक प्रमुख वास्तुकार थे। वो मौलाना ही थे जिन्होंने भारत को यूजीसी और आईआईटी की सौगात दी थी। बता दें कि पहला का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT खड़गपुर, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद द्वारा स्थापित किया गया था।

उनके शिक्षा में दिए गए योगदान के कारण उन्हें मरणोपरांत 1992 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

इसके साथ ही वर्ष 2008 में केंद्र सरकार ने उनके जन्मदिवस 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रुप में घोषित किया।