Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद में दी जाएगी अंतिम विदाई
    • त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर किया दुष्कर्म, CCTV में कैद घटना
    • उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तैयारी?
    • तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शामिल होने से ममता को बड़ा झटका
    • जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ने की नियुक्ति
    • Jorhat Plane Crash: असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त; 5 जवान शहीद
    • श्री राम मंदिर दान पात्र में चोरी की अफवाह पर गरमाया मामला; ट्रस्ट ने सीएम योगी से SIT जांच की मांग की
    • सीआरपीएफ ने नाकाम की बड़ी साजिश; 21 IED और BGL राइफल समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, June 13
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » ये मुसलमानों की नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान की लड़ाई- वक्फ के खिलाफ प्रदर्शन में बोले मनोज झा

    ये मुसलमानों की नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान की लड़ाई- वक्फ के खिलाफ प्रदर्शन में बोले मनोज झा

    April 22, 2025 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    वक्फ एक्ट के खिलाफ देशभर के कई संगठनों की ओर से लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) की ओर से आयोजित वक्फ बचाओ (Manoj Jha on protest against waqf) संविधान बचाओ कार्यक्रम में कई राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए. राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता मनोज झा ने कहा कि ये सियासी झंडों की लड़ाई नहीं है, ये मुसलमानो की नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान की लड़ाई है.

    ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में वक्फ के खिलाफ प्रदर्शन में कई बड़े नेता शामिल हुए. AIMPLB के अध्यक्ष खालिद सैफुल्लाह रहमानी के अलावा हैदराबाद के सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, जमात ए इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सदतुल्लाह हुसैनी, जमात ए इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष मलिक मोहताशिम खान, अजमेर दरगाह के सज्जादानशीन सरवर चिश्ती और शिया धर्मगुरु कल्ब ए जवाद भी शामिल हुए.

    गांधी-नेहरू की सोच से ठीक होगा देश का पंचरः मनोज झा

    AIMPLB के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होते हुए आरजेडी के सांसद मनोज झा ने कहा कि ये सियासी झंडों की लड़ाई नहीं है. आपका सभी लोगों का गुस्सा वाजिब है, ये लड़ाई सिर्फ मुसलमानो की नहीं बल्कि हिंदुस्तान की है. हम हिंदुओं को मुसलमानों को रोजाना देखने की आदत है, इसी तरह मुसलमानो को भी हिंदुओं को देखने की आदत है.

    Manoj Jha on protest against waqf – मनोज झा ने कहा कि जो हमारे साथ नहीं हैं वो जुल्मियों के साथ हैं. इन्होंने देश को पंचर कर दिया, आज देश की इकोनॉमी पंचर है. हम हवा भरना जानते हैं और हवा टाइट करना भी जानते हैं. उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि ताकत को ताबूत बनते देर नहीं लगती. जो महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, अब्दुल कलाम साहब की सोच थी उसी सोच पर देश का पंचर ठीक होगा.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शामिल होने से ममता को बड़ा झटका

    जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ने की नियुक्ति

    Jorhat Plane Crash: असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त; 5 जवान शहीद

    दिल्ली में अमित शाह के साथ बीजेपी का बड़ा मंथन; विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी रोडमैप तैयार

    आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले नकल गिरोह का पर्दाफाश; 38 वॉकी-टॉकी और डिवाइस वाली चप्पलें बरामद

    TMC नेता अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस; फर्जी हस्ताक्षर और जमीन कब्जा मामले में तेज हुई कार्रवाई

    Ad
    Ad
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.