लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में जनगणना (Census) ड्यूटी के लिए रिपोर्ट न करने वाले शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। नगर निगम लुधियाना ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को एक आधिकारिक पत्र लिखकर गैरहाजिर चल रहे कर्मचारियों के खिलाफ (corporation recommends stopping salary) तुरंत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। इस कार्रवाई से लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।
इसे भी पढ़ें – लुधियाना के 14 केंद्रों पर UPSC Prelims परीक्षा कल; 4,353 उम्मीदवार होंगे शामिल, सेंटर्स पर लगे जैमर
डी.ई.ओ. (सेकेंडरी और एलिमेंटरी) को भेजे गए इस कड़े पत्र में नगर निगम ने सिफारिश की है कि जो शिक्षक और कर्मचारी जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य के लिए अपनी ड्यूटी पर रिपोर्ट नहीं कर रहे हैं, उन्हें उनके संबंधित मूल स्कूलों में भी ‘गैरहाजिर’ (Absent) दर्ज किया जाए। इसके अलावा, निगम ने संबंधित अधिकारियों से इन सभी डिफॉल्टर कर्मचारियों की तनख्वाहें तत्काल प्रभाव से रोकने की भी मजबूत सिफारिश की है।
इसे भी पढ़ें – जालंधर में फिर आम आदमी को झटका; पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, देखें ताजा रेट्स
corporation recommends stopping salary – नगर निगम द्वारा जारी किए गए आधिकारिक पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि जब तक संबंधित जनगणना अधिकारी द्वारा इन गैरहाजिर कर्मचारियों और शिक्षकों को एन.ओ.सी. (No Objection Certificate) जारी नहीं कर दिया जाता, तब तक इनका मासिक वेतन पूरी तरह से रोका जाए। नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने कड़े शब्दों में कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण, वैधानिक और समयबद्ध (Time-bound) सरकारी कार्य है।
