RJD सुप्रीमो लालू यादव ने बिहार के सासाराम में वोटर अधिकार यात्रा को संबोधित किया. उन्होंने कहा, चोरों को हटाइए और BJP को भगाइए. हमारी पार्टी को जिताइए. किसी भी कीमत पर वोटों की चोरी करने वाली BJP को आने नहीं देना है. राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, खरगे जी सभी एकजुट होकर BJP को उखाड़ फेंकिए. लोकतंत्र को (Lalu’s roar in Sasaram) मजबूत कीजिए. राहुल गांधी, खरगे जी, तेजस्वी यादव जिंदाबाद.

लालू ने कहा, ‘लागल-लागल झुलनिया में धक्का..बलम लेके चलो कलकत्ता.’ लालू जब भी ये गाना गुनगुनाते हैं, तो उनका मकसद होता है कि विरोधी को ऐसा धक्का देंगे कि वो बहुत दूर चला जाएगा.

इसे भी पढ़ें – क्या है बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा, कितने दिन चलेगी-कहां-कहां निकलेगी

राहुल ने कहा, ‘ हमने थोड़ी सी जांच की तो पता चला कि चुनाव आयोग (EC) ने महाराष्ट्र में जादू से 1 करोड़ वोटर पैदा कर दिए. जहां भी नए वोटर आए वहां बीजेपी का गठबंधन जीता है. बीजेपी को सारे नए वोटरों के वोट मिले- हमने शिकायत की है. कनार्टक में हमने जांच शुरु की सारे रिकॉर्ड की तुलना की है.’

Lalu’s roar in Sasaram – राहुल ने कहा कि चुनाव आयोग ने मुझसे एफिडेविट मांगा है. बीजेपी से नहीं मांगते- कहते हैं कि जो डाटा रखा उसका एफिडेविट दो. हमने CCTV, वीडियोग्राफी मांगी तो मना कर दिया. लोकसभा विधानसभा के वोट चोरी किए जा रहे हैं. ये वोटरों को काट कर बिहार में वोट चोरी- चुनाव चोरी करने की तैयारी कर रहे हैं. ने कहा कि हम इन्हें ऐसा नहीं करने देंगे. बिहार की जनता भी ऐसा नहीं करने देगी. जो EC कर रहा है वो पूरे देश को पता है. हमने सबको दिखा दिया कि EC चोरी कैसे कर रहा है.

Share.
Exit mobile version