मुंबई : श्रीदेवी और बोनी कपूर की लाडली बेटी एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। उनका नाम कई महीनों तक शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जाता रहा है। उन्हें और शिखर को अक्सर एक साथ छुट्टियों पर (Koffi With Karan) जाते देखा जाता है, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते के बारे   में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी। अब जान्हवी ने शिखर के साथ अपने रिश्ते को कबूल कर लिया है।

इसे भी पढ़ें – सुपरस्टार राम चरण ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की

कॉफी विद करण-8 के लेटेस्ट एपिसोड में जान्हवी कपूर और उनकी छोटी बहन खुशी नजर आईं। इस दौरान दोनों ने अपनी मां की मौत, प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। करण जौहर ने जान्हवी से पूछा कि आप शिखर पहाड़िया को डेट कर रही थीं, फिर आपने किसी और को डेट किया। लेकिन अब आप दोबारा शिखर को डेट कर रही हैं। यह सही है या गलत? इस पर जान्हवी ने कहा कि यह सच है कि वह किसी और को डेट करने लगी हैं। लेकिन अब वह फिर से शिखर को डेट कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें – श्रीमद रामायण में ‘कैकयी’ की भूमिका निभाकर रोमांचित और खुश हैं…

Koffi With Karan – जान्हवी ने कहा, जब मैं किसी और को डेट कर रही थी तो शिखर मेरे लिए नादान परिंदे घर आजा  गाते थे। उन्होंने शिखर की खूब तारीफ की। वह शुरू से ही एक अच्छे दोस्त की तरह मेरे और मेरे परिवार के साथ रहे हैं। शिखर ने मुझसे कभी कुछ नहीं चाहा, वह सिर्फ मेरे साथ था। उन्होंने मुझ पर कभी कोई दबाव नहीं डाला, जान्हवी कहती हैं।

Share.
Exit mobile version