Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, ‘इग्जेम्प्लर’ श्रेणी में राजधानी को मिला सर्वोच्च स्थान
    • ‘तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है’, ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
    • सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR दर्ज
    • बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, ‘सर्च एंड डिस्ट्रॉय’ ऑपरेशन में आतंकियों का ठिकाना तबाह
    • दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड़े नियम
    • महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, ’12th Fail’ वाले मनोज शर्मा बने मुंबई के नए लॉ एंड ऑर्डर चीफ
    • सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार्य
    • Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी नोटिफिकेशन
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, May 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Karnal: सड़क किनारे खड़े पिता-पुत्र को कार ने मारी टक्कर, सुबह सैर करने के लिए निकले थे दोनों, पिता की मौत – Car Hit Father Son Standing On Roadside In Karnal

    Karnal: सड़क किनारे खड़े पिता-पुत्र को कार ने मारी टक्कर, सुबह सैर करने के लिए निकले थे दोनों, पिता की मौत – Car Hit Father Son Standing On Roadside In Karnal

    August 30, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Car hit father son standing on roadside in Karnal

    सांकेतिक तस्वीर
    – फोटो : फाइल फोटो


    करनाल के नीलोखेड़ी में जीटी रोड पर सड़क किनारे खड़े पिता-पुत्र में से पिता को एक तेज रफ्तार कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हादसे में लगी चोटों के कारण पिता की मौत हो गई। बता दें कि बुधवार सुबह पिता-पुत्र सैर करने के लिए घर से निकले थे और अपने खेतों में जाने के लिए जीटी रोड पर सड़क किनारे खड़े थे। इतनी ही देर में एक तेज रफ्तार कार ने पिता को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।

    खेतों में जाने के लिए सड़क पर थे खड़े, साइड से कार ने मारी टक्कर

    समानाबाहु गांव निवासी कर्णदीप सिंह ने बुटाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 अगस्त को वह अपने पिता बलवंत सिंह के साथ सुबह सैर करने के लिए समानाबाहु से कुरुक्षेत्र की तरफ जीटी रोड पर जा रहे थे। उसके पिता उससे आगे चल रहे थे। जीटी रोड पर रमन ढाबा पार करके वह और उसके पिता अपने खेतों की तरफ जाने के लिए जीटी रोड पार करने के लिए साइड में जीटी रोड किनारे पर खड़े थे तो करीब साढ़े सात बजे के आस-पास करनाल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसके पिता को जोरदार टक्कर मारी।

    जिस कारण उसका पिता काफी दूर जाकर सड़क पर गिरे। जिसके बाद उसने तुरंत भागकर उन्हें संभाला और कार चालक भी थोड़ी दूर जाकर रूक गया और उसके पास आया। वहीं इतने में भीड़ एकत्रित हो गई तो कार चालक मौका देखकर वहां से कार लेकर फरार हो गया। सड़क हादसे में उसके पिता को सिर, माथा, छाती व दोनों बाजुओं पर काफी चोटें आई। उसने फोन कर एंबुलेस का इंतजाम किया और उन्हें लेकर वह नीलोखेड़ी के सरकारी अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया।

    अधिकारी के अनुसार

    सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वे अस्पताल में पहुंचे और शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करवा दी गई है। वहीं पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -जगदीश कुमार, थाना प्रभारी, बुटाना।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    भाजपा को बड़ा झटका, नगर परिषद वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास

    Uchana News: लग्जरी कार छोड़ रोडवेज बस से उचाना पहुंचे BJP विधायक देवेंद्र अत्री, सादगी की चर्चा

    घोड़ी पर सवार होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे नवीन जयहिंद, पीएम मोदी की अपील का किया समर्थन

    ऑपरेशन सिंदूर के हीरो मनोहर सिंह फोगाट का निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    Barada Crime: अमनदीप कौर हत्याकांड का खुलासा, कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर सिरमौर में जलाया शव

    बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला, अब लिखित अनुमति के बिना नहीं लगेगा कट

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.