कानपुर देहात : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सामाजिक मर्यादाओं और पारिवारिक रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है। अकबरपुर थाना क्षेत्र में एक दामाद अपनी सास पर इस कदर फिदा हुआ कि उसने अपनी पत्नी और परिवार की परवाह किए बिना अपनी सास के (son in law married his own mother in law) साथ कोर्ट मैरिज कर ली। इस शादी की जानकारी खुद दंपत्ति ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर दी।
इसे भी पढ़ें – प्रेमजाल, धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग; दवा कारोबारी के बेटे के निकाह मामले में बड़ी कार्रवाई
son in law married his own mother in law – शादी के बाद 13 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दोनों अपनी शादी की पुष्टि करते और आशीर्वाद मांगते नजर आ रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, दोनों के परिजनों और स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि युवक अपनी सास को घर से ले गया था, जिसके बाद परिवार को उनकी इस हरकत का पता चला। अब दोनों अपने घर से लापता हैं और पुलिस मामले की गंभीरता को देख रही है।
🗣️ सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा
इस घटना पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। प्लेटफार्म ‘X’ पर लोग इसे रिश्तों को शर्मसार करने वाला बता रहे हैं। एक यूजर ने इसे ‘कलयुग’ का नाम दिया और कहा कि ऐसी घटना समाज के लिए कलंक है। वहीं अन्य यूजर्स का कहना है कि रिश्तों की मर्यादा पूरी तरह खत्म हो चुकी है और अब किसी भी रिश्ते पर भरोसा करना मुश्किल हो गया है।


