नई दिल्ली/जयपुर : राजस्थान विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस के दो नेता ज्योति मिर्धा और सवाई सिंह चौधरी सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। प्रदेश की (Jyoti Mirdha Joined BJP)नागौर लोकसभा सीट से सांसद रहीं ज्योति मिर्धा और भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी चौधरी ने भाजपा मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इसे भी पढ़ें – राजस्थान सरकार ने अपराध के मामलों में तेजी से कार्रवाई की है : पायलट
Jyoti Mirdha Joined BJP – विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ज्योति मिर्धा के शामिल होने को राजस्थान सत्तारूढ़ कांग्रेस के लिए एक झटका माना जा रहा है। जाट समुदाय से ताल्लुक रखने वाली ज्योति कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे नाथूराम मिर्धा की पौत्री हैं। भाजपा महासचिव और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने ज्योति मिर्धा और चौधरी का पार्टी में स्वागत किया। सिंह ने संवाददाताओं से कहा ज्योति मिर्धा और सवाई सिंह चौधरी के शामिल होने से भाजपा परिवार को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा, ज्योति मिर्धा बहुत लोकप्रिय नेता हैं।
इसे भी पढ़ें – अगले चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सत्ता से विदाई पक्की : लालू
उधर, राजस्थान के खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने ज्योति मिर्धा के कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने पर सोमवार को कहा कि राजनीति किसी की मोहताज नहीं है और इसमें फैसला जनता करती है। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि राज्य में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। खाचरियावास ने जयपुर में संवाददाताओं से कहा, राजनीति में सबको अपना अधिकार है…चुनाव आ रहे हैं तो कोई भाजपा, कोई कांग्रेस में जा रहा है…यह सब देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, राजनीति किसी की मोहताज नहीं, राजनीति में जनता फैसला करती है…ऊपर वाले के आशीर्वाद से फैसला आता है। इस वक्त राज्य में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है जो पूरा देश देख रहा है।

