देवघर : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि एक बार फिर उन्होंने चुनाव से पहले (Departure From Power) लोगों को ठगना शुरू कर दिया है तथा अब सत्ता से उनकी विदाई पक्की है। उन्होंने सवाल उठाया कि भारत के आम लोगों को जी20 सम्मेलन से क्या लाभ मिलेगा। झारखंड के देवघर में प्रसिद्ध बाबा वैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद प्रसाद ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए देश की वर्तमान स्थिति पर चिंता प्रकट की।
इसे भी पढ़ें – राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगी एक हजार इन्दिरा रसोइयां : गहलोत
Departure From Power – उन्होंने कहा, देश में स्थिति अच्छी नहीं है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर हैं। लोग भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। नरेन्द्र मोदी ने चुनाव करीब आते देख फिर लोगों को ठगना शुरू कर दिया है..लेकिन इस बार सत्ता से उनकी विदाई पक्की है। मोदी को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि रसोई गैस के दामों में कटौती का मकसद चुनाव से पहले लोगों के साथ छल करना है।
इसे भी पढ़ें – मोदी-बाइडेन मुलाकात : वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर रहा जोर
राजद प्रमुख ने कहा, यह आपके (प्रधानमंत्री के) घर का मामला नहीं है कि आपने उसे (रसोई गैस का दाम) घटा दिया। यह लोगों का पैसा है। राशन या किरोसिन के लिए धनराशि नागरिकों के पैसे से आती है। क्या वह पैसा आपने कमाया है? पिछले महीने केंद्र ने घरेलू रसोई गैस के दामों में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की घोषणा की थी। प्रसाद ने दावा किया कि हाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा बुरी तरह हार गयी है तथा अन्य विधानसभा चुनावों में भी उसका सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा, हम संविधान, गरीबों, बेरोजगारों या बाबासाहब भीमराव आंबेडकर को किसी तरह नुकसान नहीं पहुंचाने देंगे। वह (भाजपा) बाबासाहब भीमराव आंबेडकर का नाम मिटाना चाहती है।

