जयपुर : राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोमवार को कहा कि राज्य में (Fast Action) कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने अपराध के मामलों में तेजी से कार्रवाई की है। उन्होंने मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव आते ही ये जनता के बीच जाकर उन्हें गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में अपराध के मामले अधिक हुए हैं, लेकिन भाजपा के नेता राजस्थान में विधानसभा चुनाव को देखते हुए यहां कानून-व्यवस्था को मुद्दा बना रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – अगले चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सत्ता से विदाई पक्की : लालू
Fast Action – राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को निशाना बनाए जाने पर पलटवार करते हुए पायलट ने दौसा में संवाददाताओं से कहा, जब भी कहीं कोई प्रकरण हुआ है, उस पर तुरंत कार्रवाई की गई है और (कुछ ही) घंटों में लोगों को पकड़ा गया है… दोषियों पर संबंधित धाराएं लगाई गई हैं… उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
इसे भी पढ़ें – राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगी एक हजार इन्दिरा रसोइयां : गहलोत
पायलट ने कहा, घटनाएं कहीं भी हो सकती हैं, लेकिन उसके तुरंत बाद कार्रवाई भी की गई है और हमारी हमेशा कोशिश रहती है कि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। उन्होंने कहा, बहरहाल बाकी राज्यों में जो कुछ हो रहा है उसको भी हमें देखना पड़ेगा… मैं समझता हूं कि चाहे उत्तर प्रदेश हो या मध्य प्रदेश, वहां अपराध का ग्राफ ज्यादा है, लेकिन आज जब चुनाव का मुद्दा आ गया तो उन्हें (भाजपा नेताओं को) सब बातें याद आ रही हैं। पायलट ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले भाजपा नेता पांच साल तक नजर नहीं आये और अब लोगों को गुमराह करने में लग गये हैं।

