Republic Day 2024 : हर साल की तरह इस साल भी देशभर में गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह, हर्षोल्लास, जोश व गौरवपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा. इसमें अब कुछ ही दिन बाकी बचे हुए हैं. वहीं, इस बार दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड समेत 16 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन हुआ है. इस कार्यक्रम के लिए झारखंड ने भी पूरी तैयारी कर ली है.

इसे भी पढ़ें – झारखंड के गढ़वा में हाथियों ने मचाई तबाही, महिला की मौत,…

सिल्क  उत्पादन से संबंधित होगी झांकी 

बात दें कि Republic Day 2024 के राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड की झांकी में दुमका में उत्पादित विश्वस्तरीय गुणवत्ता वाले सिल्क के उत्पादन से संबंधित झांकी प्रदर्शित की जाएगी.वहीं, 2023 में गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर देवघर की झांकी प्रदर्शित की गयी थी.

इसे भी पढ़ें – झारखंड के चाईबासा में माओवादियों ने रेल पटरियां उड़ाईं, रेल सेवाएं…

16 राज्यों की झांकियों का हुआ चयन

बता दें कि केंद्र सरकार ने सभी इस कार्यक्रम के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मांगा था. जिसके बाद 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी का दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदर्शन के लिए चयन हुआ. इनमें झारखंड की झांकी भी शामिल है.

Share.
Exit mobile version