चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों ने रेल पटरियों के एक हिस्से को विस्फोट कर उड़ा दिया, जिससे (Maoists Blow Up Railway Track) हावड़ा-मुंबई मार्ग पर रेल सेवाएं बाधित हो गईं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें – बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम की अनुमति पर दो हफ्ते में निर्णय लें, अन्यथा 25 हजार का होगा जुर्माना : झारखंड हाईकोर्ट

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना रांची से करीब 150 किलोमीटर दूर गोइलकेरा और पोसोइता रेलवे स्टेशनों के बीच बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात हुई। उन्होंने कहा, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रेलवे पटरियों पर मरम्मत का काम सुबह से शुरू कर दिया गया है और रेल सेवाएं जल्द बहाल होंगी।

इसे भी पढ़ें – 84 सिख दंगा मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सरकार का बयान, जल्द देंगे मुआवजा

Maoists Blow Up Railway Track – अधिकारी ने बताया कि माओवादियों ने इलाके में बैनर और पोस्टर भी लगाए हैं। प्रतिबंधित संगठन 16 दिसंबर से ‘विरोध सप्ताह’ मना रहा है तथा उसने शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया है।

Share.
Exit mobile version