जालंधर : धीना में रहते भारतीय सेना के पूर्व कर्नल को ठगों ने शून्या ट्रेडिंग एप में पैसे इंवैस्ट करने का लालच देकर उनसे 37.66 लाख रुपए ठग लिए। पूर्व कर्नल ने इस संबंधी जालंधर पुलिस को (fraud with retired colonel) शिकायत दी जिसके बाद साइबर क्राइम सेल ने 9 लोगों पर एफ.आई.आर. दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें – शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, कैसे पढ़ेंगे छात्र ?

fraud with retired colonel – पुलिस को दी शिकायत में पूर्व कर्नल अशोक कुमार निवासी धीना ने कहा कि जुलाई 2025 में व्हाट्स एप के जरिए उन्हें एक मैसेज आया था जिसमें शून्या ट्रेडिंग एप के जरिए पुलिस इंवैस्ट करने पर अच्छे रिटर्न का भरोसा दिया गया था। उन्होंने उक्त कंपनी के बारे इंटरनैट पर भी सर्च किया जिसमें सब कुछ सही था।

इसे भी पढ़ें – पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों दबोचा

उन्होंने कहा कि 3 जुलाई से लेकर 3 सितम्बर तक उन्हें लालच देकर उनसे 37 लाख 66 हजार 144 रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए लेकिन बताए हुए समय पर रिटर्न का समय आने पर जिन जिन लोगों ने उनके साथ सम्पर्क किया उन सभी ने फोन उठाने बंद कर दिए और मैसेज का भी जवाब देना बंद कर दिया। जैसे ही पुलिस के पास शिकायत पहुंची तो जिन-जिन नंबरों से पूर्व कर्नल से फोन आए और जिन जिन बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए उन सभी बैंक खातों के उपभोगता व मोबाइल नंबर से सिम कार्ड होल्डरों की डिलेट लेकर पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

 

Share.
Exit mobile version