देश में आईटी कंपनियों के तिमाही नतीजों का सिलसिला शुरू हो गया है. देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो आदि कंपनियों के तिमाही नतीजे अच्छे देखने को नहीं मिले हैं. वहीं दूसरी ओर (why are the shares of IT companies falling) एचसीएल टेक के ने नतीजों ने थोड़ा निराश किया है. जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों में बुधवार को गिरावट भी देखने को मिली. अगर ओवरऑल देखा जाए तो आईटी कंपनियों का प्रदर्शन बेकार नहीं रहा है. उसके बाद भी निफ्टी आईटी इंडेक्स में बीते 4 कारोबारी दिनों में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है.
क्यों आ रही आईटी शेयरों में गिरावट?
-
- कमजोर भविष्य का अनुमान: कंपनियों ने नतीजों में मुनाफा तो अच्छा दिखाया, लेकिन आगे की विकास दर (Growth) धीमी रहने का अनुमान दिया है, जिससे निवेशक निराश हैं. यही वजह है कि निवेशकों की ओर से आईटी शेयरों पर से भरोसा कम होता दिखाई दे रहा है.
-
- AI का खतरा: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से आईटी कंपनियों के पारंपरिक बिजनेस मॉडल पर खतरा मंडरा रहा है, जिससे रेवेन्यू कम होने की चिंता है. पिछले साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था. अमेरिका, कोरिया, जापान जैसी देशों की एआई कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था.
-
- अमेरिका में आर्थिक अनिश्चितता: भारतीय आईटी कंपनियां अमेरिकी क्लाइंट्स पर निर्भर हैं, और यूएस में टैरिफ व मंदी की आशंकाओं के कारण क्लाइंट्स खर्च कम कर रहे हैं. जिसका असर कंपनियों के रेवेन्यू और मुनाफे पर भी देखने को मिल सकता है. वहीं दूसरी ओर डॉलर में गिरावट और ट्रंप की पॉलिसी का असर भी देखने को मिल सकता है.
-
- प्रॉफिट बुकिंग: जैसा कि हमने आपको बताया कि बीते एक महीने में आईटी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है. आईटी इंडेक्स में 9 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है. जिसकी वजह से निवेशक मुनाफे की वसूली कर रहे हैं, जिससे शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है.
-
- विदेशी निवेशकों की मुनाफावसूली: निफ्टी आईटी इंडेक्स में कमजोरी और एफआईआई (FII) का बाहर निकलना भी दबाव का कारण बना हुआ है. आंकड़ों को देखें तो बाकी सेक्टर्स के मुकाबले कम ही सही, लेकिन विदेशी निवेशकों ने आईटी शेयरों से अपनी होल्डिंग कम की है. अप्रैल (why are the shares of IT companies falling) के पहले पखवाड़े में एफआईआई ने आईटी शेयरों से 1,325 करोड़ रुपए निकाल लिए हैं.


