Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Damoh News: बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर भागा ड्राइवर; अंधेरे में ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, पेट के आर-पार हुई सरिया
    • Morena News: मुरैना SP के ट्रांसफर के बाद मची अफरातफरी; कार और झोले में भरकर बंगले पहुँचाई जा रही फाइलें, ऑफिस खाली
    • Morena News: मुरैना SP के ट्रांसफर के बाद मची अफरातफरी; कार और झोले में भरकर बंगले पहुँचाई जा रही फाइलें, ऑफिस खाली
    • Barwani Weather Update: बड़वानी में बदला मौसम का मिजाज; तेज हवा के साथ बारिश, वेयर हाउस के बाहर रखा सैकड़ों क्विंटल गेहूं भीगा
    • MP News: मुरैना में शिक्षा के मंदिर में अवैध शराब का धंधा; ASP नेता के स्कूल में छापेमारी, भारी मात्रा में शराब बरामद
    • Narsinghpur Accident: नरसिंहपुर में मजदूरों पर गिरा भारी-भरकम DDS टैंक; दो की दर्दनाक मौत, फैक्ट्री में मची चीख-पुकार
    • शिवपुरी न्यूज़: ‘न भगवान रहेंगे, न कसम खानी पड़ेगी’, बार-बार की कसमों से तंग युवक ने कुएं में फेंकी 200 साल पुरानी हनुमान प्रतिमा
    • Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर के बेहतर प्रबंधन के लिए बनेंगे 5 नए न्यास; प्रबंध समिति की बैठक में हुआ फैसला
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, May 5
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मीरा रोड हमले की जांच ATS को सौंपी गई, आरोपी जुबैर अंसारी के पास से मिला ‘लोन वुल्फ’ अटैक का नोट

    मीरा रोड हमले की जांच ATS को सौंपी गई, आरोपी जुबैर अंसारी के पास से मिला ‘लोन वुल्फ’ अटैक का नोट

    April 29, 2026 महाराष्ट्र 2 Mins Read
    Mira Road Attack
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मुंबई (मीरा रोड): मीरा रोड इलाके में सुरक्षा गार्डों पर हुए हमले की गुत्थी उलझती जा रही है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अब मुंबई एटीएस (ATS) को सौंप दी गई है। जांच एजेंसियों (Mira Road Attack) को संदेह है कि यह एक ‘लोन वुल्फ अटैक’ था, जिसे कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होकर अंजाम दिया गया।

    अमेरिका से कनेक्शन और पारिवारिक विवाद

    आरोपी जुबैर अंसारी का बैकग्राउंड काफी चौंकाने वाला है। जुबैर के माता-पिता मूल रूप से कुर्ला के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले 20 वर्षों से अमेरिका में बस चुके हैं, जहाँ उसके पिता कैब ड्राइवर हैं। जुबैर 2019 में भारत लौटा था और पारिवारिक विवाद व इसी साल शादी टूटने के बाद से नया नगर इलाके में किराए के फ्लैट में अकेला रह रहा था।

    ट्यूशन टीचर की आड़ में कट्टरपंथ का रास्ता?

    जुबैर अंसारी नया नगर में ऑनलाइन साइंस, केमिस्ट्री और मैथ्स की ट्यूशन क्लासेज लेता था। एटीएस अब उन छात्रों से भी पूछताछ कर सकती है जिन्हें वह पढ़ाता था, ताकि पता चल सके कि क्या वह बच्चों के (Mira Road Attack) साथ भी कट्टरपंथी विचारधारा या ISIS पर चर्चा करता था।

    तलाशी में मिला ‘मौत का नोट’ और संदिग्ध साहित्य

     

    एटीएस ने जुबैर के किराए के फ्लैट की तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की हैं:

      • एक हस्तलिखित नोट जिसमें ‘लोन वुल्फ’ (Lone Wolf) हमले का जिक्र है।

      • इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़े संदर्भ।

      • एक लैपटॉप और धार्मिक साहित्य।

      • मकान मालिक को दिए गए दस्तावेजों की भी गहराई से जांच की जा रही है।

         

    कलमा नहीं पढ़ने पर किया चाकू से हमला

    घटना रविवार सुबह करीब 4 बजे की है। निर्माणाधीन बिल्डिंग में तैनात सुरक्षा गार्ड राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो सेन ने बताया कि आरोपी ने पहले उनका नाम और धर्म पूछा, फिर उन्हें कलमा पढ़ने को कहा। जब गार्ड्स ने मना किया, तो आरोपी ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। फिलहाल दोनों गार्ड्स की हालत स्थिर है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Nitesh Rane Relief: नितेश राणे को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने जेल की सजा पर लगाई रोक

    सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियों को दी करारी मात

    दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स जब्त

    नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या पर महिला आयोग सख्त; विरोध में मुंबई-बेंगलुरु नेशनल हाईवे जाम

    महाराष्ट्र के नवापुर में बर्ड फ्लू का कहर; 1.40 लाख मुर्गियां मारी जाएंगी, 5 किमी तक बफर जोन घोषित

    अनाथ लड़की के साथ दरिंदगी! सहेली के परिवार ने पीटा, फिर स्नैपचैट फ्रेंड ने मदद के बहाने किया रेप

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.