Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Sheopur News: श्योपुर में नगरपालिका अध्यक्ष रेणु गर्ग के साथ धक्का-मुक्की, विधानसभा अध्यक्ष के सामने फूट-फूटकर रोईं; पति ने जताया आक्रोश
    • MP News: बीच रास्ते में रुका सीएम मोहन यादव का काफिला, पुलिस अधिकारी की ‘इस’ हरकत पर भड़के मुख्यमंत्री; कलेक्टर-एसपी की लगाई क्लास
    • MP Politics: ‘पाला बदलने वालों का सत्यानाश होगा’, सीहोर में दलबदलू नेताओं पर बरसे दिग्विजय सिंह; BJP को भी घेरा
    • MP News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी! गेहूं खरीदी के बदले खातों में पहुंचे ₹2548 करोड़, जानें भुगतान का ताजा अपडेट
    • MP News: उज्जैन पुलिस का ‘जीवन रक्षक’ अभियान, सड़क हादसे में घायल की मदद करने पर मिलेगा ₹25,000 का नकद इनाम
    • MP News: मऊगंज में खाकी का मानवीय चेहरा, 100 फीट गहरे कुएं में कूदे थाना प्रभारी; बचाई गाय की जान
    • MP Politics: भोपाल में सीएम मोहन यादव से मिले शिवराज सिंह चौहान, बंद कमरे में हुई चर्चा से सियासी पारा हाई; क्या होने वाली हैं बड़ी नियुक्तियां?
    • Raja Raghuvanshi Murder Case: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जेल से बाहर आते ही रिश्तों में बिखराव
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 29
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » होर्मुज में फंसे जहाजों से बिटकॉइन में वसूली! ईरान के IRGC पर ‘डिजिटल डकैती’ का आरोप

    होर्मुज में फंसे जहाजों से बिटकॉइन में वसूली! ईरान के IRGC पर ‘डिजिटल डकैती’ का आरोप

    April 22, 2026 व्यापार 2 Mins Read
    recovery of bitcoins from ships
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही लगभग ठप पड़ गई है. दुनिया का करीब 20 प्रतिशत कच्चा तेल और एलएनजी (LNG) इसी समुद्री रास्ते से होकर गुजरता है. अब इस वैश्विक संकट का फायदा उठाने के लिए साइबर ठग भी मैदान में उतर आए हैं. समुद्र के बीचों-बीच फंसे (recovery of bitcoins from ships) जहाजों की शिपिंग कंपनियों को सुरक्षित रास्ता देने का झांसा देकर उनसे क्रिप्टोकरेंसी में मोटी रकम ऐंठने की कोशिश की जा रही है.

    ग्रीस की समुद्री जोखिम आकलन फर्म ‘मैरिस्क’ (MARISKS) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अज्ञात ठग खुद को ईरानी अधिकारी बताकर शिपिंग कंपनियों से संपर्क साध रहे हैं. ये जालसाज कंपनियों को मैसेज भेजकर उनके जहाजों के दस्तावेज जांच के लिए मांग रहे हैं. इसके बाद, सुरक्षित और बिना रोकटोक के यह जलडमरूमध्य पार कराने के एवज में बिटकॉइन (Bitcoin) या टीथर (Tether) जैसी क्रिप्टोकरेंसी में भारी ‘ट्रांजिट फीस’ की मांग की जा रही है. मैरिस्क ने शिप मालिकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि ये मैसेज ईरानी प्रशासन की ओर से नहीं भेजे गए हैं और यह पूरी तरह से एक बड़ा स्कैम है.

    recovery of bitcoins from ships – क्रिप्टो के जरिए होने वाले अपराधों का ग्राफ पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है. ‘डेफीलामा’ के आंकड़ों के अनुसार, केवल अप्रैल 2026 में ही हैकिंग और साइबर ठगी के जरिए 606 मिलियन डॉलर (करीब 5,000 करोड़ रुपये) से ज्यादा का नुकसान दर्ज किया जा चुका है.

    एक गलती और जहाज पर अंधाधुंध फायरिंग

    रॉयटर्स के हवाले से मैरिस्क ने यह आशंका जताई है कि कुछ जहाजों ने इन फर्जी निर्देशों पर भरोसा कर के अपनी जान जोखिम में डाल ली है. 18 अप्रैल को जब ईरान ने जांच की शर्तों के साथ कुछ समय के लिए इस समुद्री रास्ते को खोला था, तब कम से कम दो जहाजों पर ईरानी गश्ती नौकाओं ने फायरिंग कर दी. मजबूरन उन्हें अपना रास्ता बदलना पड़ा. मैरिस्क का मानना है कि इनमें से एक जहाज इसी क्रिप्टो धोखाधड़ी का शिकार होकर आगे बढ़ा था.

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Ganga Expressway Inauguration: पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज का सफर अब सिर्फ 6 घंटे; जानें 12 जिलों को कैसे होगा फायदा

    हजारीबाग वन भूमि घोटाला केस में IAS विनय चौबे को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

    भ्रष्टाचार, पुनर्वास और जमीनी सच्चाई; ‘सुशासन तिहार’ में बस्तर के भरोसे की पड़ताल

    रुपये की मजबूती के लिए RBI सख्त, जुलाई से लागू होंगे नए नियम; विदेशी बाजारों पर रहेगी पैनी नजर

    परिसीमन पर सियासत तेज, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

    RBI के फैसले से पेटीएम के शेयरों में हड़कंप, 8% की भारी गिरावट के साथ धड़ाम हुआ स्टॉक

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.