इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन (Indore News Update) गुरुवार को इंदौर और उज्जैन के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।जनवरी 2026 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला मध्य प्रदेश दौरा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर करीब 1:00 बजे इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर उतरेंगे, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

Indore News Update – राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सुपर कॉरिडोर स्थित गांधीनगर चौराहा मैदान में आयोजित ‘स्वामित्व योजना’  के अंतर्गत पंजीयन प्रक्रिया के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऐतिहासिक स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक के पूरे रास्ते को ‘भगवा कॉरिडोर’ के रूप में सजाया गया है।

 रथ पर सवार होकर निकलेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि पूरे रैली मार्ग को के सरिया पताकाओं और वंदनवारों से पाट दिया गया है। एयरपोर्ट से निकलने के बाद नितिन नबीन एक विशेष सुसज्जित रथ पर सवार होंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ता भगवा साफे पहनकर रथ की अगवानी करेंगे, जबकि महिला मोर्चा की सदस्य केसरिया परिधान में पुष्पवर्षा करेंगी। एयरपोर्ट पर सबसे पहले सांवेर और देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। इसके बाद क्रमवार विधानसभा क्षेत्र 1, 2, 3, 4 और 5 के कार्यकर्ता मंचों से अभिनंदन करेंगे। अंतिम पड़ाव पर राऊ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी करेंगे।

Share.
Exit mobile version