ग्वालियर। भारतीय महिला हॉकी जूनियर टीम ने हाल ही में चीन में आयोजित विमेंस जूनियर एशिया कप 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में मेजबान चीन को शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एशिया कप में जीत की हैट्रिक लगाने के साथ ही ‘विमेंस जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप’ के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। इस (Gwalior News) ऐतिहासिक जीत की सूत्रधार और टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं चंबल की बेटी कृष्णा शर्मा बुधवार को जब अपने गृह नगर ग्वालियर पहुंचीं, तो रेलवे स्टेशन पर प्रशंसकों और परिजनों ने उनका अभूतपूर्व और भव्य स्वागत किया।

Gwalior News – महज दो महीने पहले ग्वालियर की होनहार खिलाड़ी कृष्णा शर्मा ने भारतीय महिला हॉकी जूनियर टीम में जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। उन्हें अपने पहले ही अंतर्राष्ट्रीय महामुकाबले यानी कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप विमेंस जूनियर एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। कृष्णा ने मैदान पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। एक साथ दो बड़ी उपलब्धियां—एशिया कप गोल्ड और वर्ल्ड कप का टिकट हासिल कर जब वे ग्वालियर उतरीं, तो पूरा स्टेशन भारत माता की जय और कृष्णा शर्मा के नारों से गूंज उठा।

 रेलवे स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों के साथ निकली विजय रैली

जब कृष्णा शर्मा ट्रेन से ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उतरीं, तो उनके स्वागत के लिए सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी, खेल अधिकारी और उनके परिजन मौजूद थे।लोगों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए और फूलों की मालाएं पहनाकर अपनी लाडली बेटी का अभिनंदन किया। इसके बाद भव्य स्वागत रैली के रूप में उन्हें उनके घर तक ले जाया गया। ग्वालियर स्थित ‘मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी’  से अपनी ट्रेनिंग शुरू कर अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का उनका यह सफर संघर्ष और समर्पण की मिसाल है।

Share.
Exit mobile version