मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित संयोगितागंज थाना क्षेत्र के डाक कुंज में सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की निर्मम हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी और मृतका के पति अखिलेश सैनी की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों और परिचितों ने संयोगितागंज थाने (Indore murder case) पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।
Indore murder case – मृतका की बेटी प्रेक्षा सैनी ने अपने पिता अखिलेश सैनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता लंबे समय से मां को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे और बिना किसी ठोस कारण के उन पर शक करते थे। परिवार में अक्सर इसी बात को लेकर विवाद होता था। प्रेक्षा का दावा है कि यह हत्या अचानक नहीं हुई, बल्कि इसकी योजना पहले से बनाई गई थी और इसके लिए आरोपी ने ऑनलाइन चाकू मंगाए थे।
इसे भी पढ़ें – सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट
पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने खुद को साफ करने के लिए पहले स्नान किया और फिर खून से सने कपड़े पास की नाली में बहा दिए। डाक कुंज स्थित सरकारी आवास में हुई इस बर्बरता ने पूरे डाक विभाग को झकझोर कर रख दिया है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा घरेलू विवाद अंततः इस खौफनाक घटना में बदल गया।
पुलिस की तलाश और कार्रवाई
संयोगितागंज थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की धर-पकड़ के लिए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की संभावित लोकेशन के आधार पर मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी दबिश दी जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेजी से चल रही है।


