📱 ऑनलाइन ऐप के जरिए हुई थी दोस्ती
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्रा की करीब 4 महीने पहले एक ऑनलाइन मोबाइल ऐप के जरिए बिहार के चित्रकूट नगर निवासी उत्कर्ष कुमार सिंह से बातचीत शुरू हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत और सामान्य दोस्ती थी, लेकिन धीरे-धीरे युवक की हरकतें बेहद अजीब और खौफनाक होती चली गईं। आरोपी युवक छात्रा की मर्जी के बिना उसके घर और कॉलेज के पते की रेकी कर वहां जबरन ऑनलाइन गिफ्ट भेजने लगा।
👮 साइबर सेल की मदद से पुलिस ने दबोचा
अपराधी द्वारा पैदा किए गए लगातार मानसिक तनाव, ब्लैकमेलिंग और डर के माहौल से बुरी तरह परेशान होकर अंततः पीड़ित छात्रा ने अपने परिजनों के साथ संयोगितागंज थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और साइबर सेल की मदद से (friendship with online app proved costly) आरोपी उत्कर्ष कुमार सिंह को इंदौर से ही धर दबोचा।
