भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां T20I साउथैम्प्टन में खेला जाएगा। यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यहाँ हारने से न केवल सीरीज में क्लीन स्वीप का खतरा है, बल्कि T20I में भारत की नंबर 1 बादशाहत (IND vs ENG) भी छिन सकती है। इंग्लैंड की टीम इस मैच को जीतते ही भारत को पछाड़कर दुनिया की नई नंबर 1 T20I टीम बन जाएगी।
रोहित शर्मा से आगे निकलेंगे जोस बटलर
विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा T20I खेलने वाले खिलाड़ी आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग हैं, जिन्होंने 163 मैच खेले हैं। आयरलैंड के ही जॉर्ज डॉकरेल, भारत के रोहित शर्मा और इंग्लैंड के जोस बटलर फिलहाल 159-159 मैच खेलकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। साउथैम्प्टन में मैदान पर उतरते ही जोस बटलर अपना 160वां T20I मैच खेलेंगे, जिससे वे रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर काबिज हो जाएंगे।
रन बनाने के मामले में रोहित आगे
सर्वाधिक T20I मैच खेलने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की सूची में रोहित शर्मा और जोस बटलर का दबदबा है। रोहित शर्मा ने अपने 159 मैचों में 4231 रन बनाए हैं, वहीं जोस बटलर ने 159 मैचों में 4081 रन बनाए हैं। रनों के (IND vs ENG) मामले में रोहित शर्मा अभी भी बटलर से काफी आगे हैं।


