हिसार : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हिसार (Inauguration Of The Bridge) में नवनिर्मित सूर्य नगर रेलवे डबल फाटक पर बने पुल का उद्घाटन किया। हिसार को समर्पित इस पुल के बनने से लोगों को जाम से बहुत बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर सीएम नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में पूरी गति के साथ देश को आगे बढ़ाया है। दुनिया में पीएम मोदी ने भारत का नाम ऊंचा किया है। मुझे खुशी है कि ये पुल सेक्टर-1 और सेक्टर-4 को जोड़ेगा। यहां पर बहुत जाम लगाता था, जिससे लोगों को निजात मिलेगी। 68 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से ये पुल बना है।

इसे भी पढ़ें – मुफ्त योजनाओं को लेकर अनिल विज ने केजरीवाल को घेरा, देश की राजनीति खराब करने का आरोप

Inauguration Of The Bridge – यह पुल हिसार के लोगों को समर्पित किया गया है। इस पुल से लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। लोग जाम से बचेंगे, समय बचेगा और पैसा बचेगा। हमारी डबल इंजन की सरकार लोगों के जीवन को सुगम सरल करने के लिए तीव्र गति से कम कर रही है। प्रदेश में बनी तीसरी बार यह सरकार हरियाणा को और तेज गति से आगे बढ़ाने का काम करेगी।

इसे भी पढ़ें – हरियाणा में सैनी एवं अन्य नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलायी गई

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में झूठ का सहारा लेकर इस विकास पर ब्रेक लगाने का प्रयास किया था। पीएम मोदी इस देश को संविधान के अनुरूप चला रहे हैं। कांग्रेस संविधान का सम्मान नहीं कर रही है। हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में भी लोगों ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। कांग्रेस के नेता गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं।

Share.
Exit mobile version