छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, पालक-शिक्षक सहभागिता बढ़ाने और शैक्षणिक उपलब्धियों को उन्नत करने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं (CM Vishnu Dev Sai’s big decisions) पर विशेष फोकस किया जाएगा. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अभियान के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा. अभियान के तहत विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण कर गुणवत्ता के आधार पर ग्रेडिंग की जाएगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में ऐसे कई फैसले लिए गए.

बैठक में बताया गया कि कमजोर शालाओं की नियमित मॉनीटरिंग विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी. मॉडल शालाओं का चयन कर, कमजोर शालाओं के शिक्षकों को वहाँ शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा. पालक-शिक्षक बैठकों (पीटीएम) के माध्यम से अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी. विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों में वृद्धि के लिए कक्षा शिक्षण प्रक्रियाओं में सुधार किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें – 1.72 करोड़ के इनामी नक्सली, खात्मे के लिए 21 दिन चला ऑपरेशन; फोर्स ने ऐसे खोद डाली नक्सलियों की जड़

मंत्रिपरिषद ने साहित्य और कला के क्षेत्र में राज्य के आर्थिक कमी से जूझ रहे कलाकारों और साहित्यकारों के लिए एक बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है. विधानसभा बजट सत्र में की गई घोषणा के परिपालन में अब कलाकारों को दी जाने वाली मासिक वित्तीय सहायता (पेंशन) को 2000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है.

 CM Vishnu Dev Sai’s big decisions – यह योजना वर्ष 1986 में प्रारंभ की गई थी, तब न्यूनतम सहायता राशि 150 रुपये और अधिकतम 600 रुपये निर्धारित थी. बाद में वर्ष 2007 में इसे बढ़ाकर 1500 रुपये और फिर 2012 में 2000 रुपये किया गया. लेकिन पिछले 12 वर्षों में कोई वृद्धि नहीं हुई थी. वर्तमान में राज्य में कुल 162 कलाकारों को यह पेंशन दी जा रही है.

Share.
Exit mobile version