Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गांव
    • किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 जुलाई से, जानिए रोजाना कितने श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति
    • हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के ‘पेपर लीक’ पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने BJP को दी खुली चुनौती
    • भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरोप
    • NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, CBI वकील के न पहुंचने पर मिली 3 अगस्त की तारीख
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया से हटाया जा रहा कंटेंट
    • इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए ‘प्रधान जिंदाबाद’ के नारे
    • PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, July 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दिल्ली की गर्मी से हो गए हैं परेशान तो यहां आकर लीजिए बर्फबारी का मजा, कैसा है मौसम?

    दिल्ली की गर्मी से हो गए हैं परेशान तो यहां आकर लीजिए बर्फबारी का मजा, कैसा है मौसम?

    May 12, 2025 हिमांचल प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देशभर में मौसम के मिजाज बदले हुए हैं. दिल्ली में जहां भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं पहाड़ों पर बरसात के साथ-बर्फबारी भी देखने को मिल रही है. हिमाचल प्रदेश भी बर्फबारी से अछूता नहीं रहा है. रविवार (if you are upset due to heat) को हिमाचल प्रदेश के मनाली में मूसलाधार बरसात हुई. साथ ही चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद एक बार फिर मनाली में पर्यटक पहुंचने लगे हैं.

    if you are upset due to heat – हिमाचल प्रदेश में मनाली के साथ-साथ रविवार को लाहौल-स्पीति में भी बर्फबारी देखने को मिली. लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले दर्रों पर ताजा बर्फ गिरी. शिंकुला, बारालाचा, लाचुंगला और तंगलंगला समेत कुंजम दर्रे और कई ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मनाली में झमाझम बरसात के बीच पहुंचे पर्यटकों ने वशिष्ठ, हिडिंबा मंदिर, ओल्ड मनाली और मनाली के मॉल रोड पर चहलकदमी कर लुफ्ट उठाया.

    मनाली के पर्यटन पर दिखा भारत-पाक तनाव का असर

    पर्यटक बर्फ देखने की चाह में लाहौल-स्पीति के ग्राम्फू और शिंकुला दर्रे के साथ-साथ मनाली के मढ़ी और ब्यासनाला पहुंचे. पर्यटकों ने इन जगहों पर बर्फ से खूब मस्ती की. गौरतलब है कि जब मैदानी इलाकों में चिलचिलाती गर्मी पड़ती है. तब पर्यटक मनाली घूमने जाते हैं. हालांकि भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव का असर मनाली के पर्यटन पर भी देखा गया.

    पर्यटकों की संख्या में आने लगी थी कमी

    भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी दर्ज की जाने लगी थी. अब पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि सीमा पर भारत-पाकिस्तान का विवाद थम गया है. दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है. ऐसे में मनाली में एक बार फिर से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उमीद है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 जुलाई से, जानिए रोजाना कितने श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

    हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दुष्कर्म और POCSO के झूठे मामले में फंसे बेगुनाह युवक की FIR रद्द

    हिमाचल में मानसून का कहर, 49 सड़कें और बिजली सेवाएं ठप; 6 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

    Himachal Heavy Rain: हिमाचल में मानसून का कहर, 45 सड़कें बंद और कई घरों में घुसा बारिश का पानी

    Churah Car Accident: चंबा में दर्दनाक हादसा; खाई से गिरकर नदी में समाई कार, 4 लोगों की मौत

    मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप, राहत के लिए रोजाना 20 हजार पर्यटक पहुंच रहे हिमाचल

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.