देहरादून : उत्तराखंड में देहरादून की विकासनगर तहसील के बिन्हार क्षेत्र के जाखन गांव में भूस्खलन में 10 मकान जमींदोज हो गये जबकि एक दर्जन (Houses Collapsed) अन्य में दरारें आ गयीं जिसके कारण सुरक्षा कारणों से वहां के सभी 100 .120 निवासियों को अन्यत्र स्थानांतरित करना पड़ा। विकासनगर के तहसीलदार प्रेम सिंह ने बताया कि बुधवार अपराहन भूस्खलन से गांव के 10 मकान जमींदोज हो गए जबकि एक दर्जन अन्य मकानों में दरारें आ गयीं।
इसे भी पढ़ें – प्राकृतिक आपदा : मदमहेश्वर से अब तक 122 श्रद्धालुओं को निकाला गया
Houses Collapsed – उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि गांव के ज्यादातर लोग अपने घरों से बाहर थे या भूस्खलन की आवाज सुनकर बाहर आ गए जिससे घटना में जनहानि होने से बच गयी। उन्होंने बताया कि भूस्खलन से पूरा गांव खतरे की जद में आ गया जिसे देखते हुए गांव के सभी निवासियों को निकटवर्ती पष्टा गांव के सरकारी स्कूल में बनाए गए राहत शिविर में स्थानांतरित कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें – बद्रीनाथ जा रहे यूपी निवासी दो युवक गहरी खाई में गिरे, पुलिस-एसडीआरएफ ने बचाया
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों से गांव से करीब 100 मीटर की दूरी पर पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा था और गांव के कुछ मकानों में दरारें दिख रही थीं। हालांकि, बुधवार को अचानक बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ और देखते ही देखते कई मकान भरभराकर जमींदोज हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंची जिन्होंने तेजी से कार्रवाई करते हुए गांव के सभी परिवारों को पष्टा गांव के राजकीय प्राथमिक
विद्यालय में स्थानांतरित कर दिया।

