झारखंड की राजधानी रांची में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. हादसा इतना खतरनाक था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के टाटीसिलवे-रामपुर रिंग रोड के बड़ाम कवाली के पास सोमवार देर रात एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई.
इसे भी पढ़ें – गठबंधन मजबूत, झारखंड में सरकार को कोई खतरा नहीं : चंपई सोरेन
दोनों चालकों की हुई मौत
जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद नागपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि बस में कोई भी यात्री नहीं था. ट्रक पर कोल्ड ड्रिंक लोड था. दुर्घटना में दोनों वाहन चालकों की मौत हो गई है.
