उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नेशनल हाइवे-28 पर मंगलवार की सुबह बस और ट्रक आमने-सामने टकरा गए. ये टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर लोगों की चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, 11 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घटना बस्ती जिले के कोतवाली (accident on national highway 28) थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बस्ती-बरगदवा रोड पर मौजूद हरदिया चौराहे की है.

इसे भी पढ़ें – बाराबंकी ऑनर किलिंग: कुल्हाड़ी से वारकर प्रेमिका का कत्ल! बॉयफ्रेंड का सनसनीखेज आरोप- ‘मां-बाप और बहनों ने की हत्या’

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बस तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी. उसकी टक्कर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक से हुई और बस के आगे वाले हिस्सा चकनाचूर हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर डीएम एसपी और डीआईजी खुद मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. वहीं, मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – एक्सप्रेसवे हादसा : दिल्ली-आगरा रूट पर 7 बसें और 3 अन्य गाड़ियां आपस में भिड़ीं, दिल दहला देने वाला मंजर

accident on national highway 28 – इस खूनी हादसे में ट्रक चालक सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में 3 तीर्थयात्री भी शामिल हैं. टक्कर के बाद शव वाहनों में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें निकालने में पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी. मृतकों की पहचान की जा रही है. वहीं, ट्रक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है.

Share.
Exit mobile version