दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में गुरुवार सुबह बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना बाकनेर गांव स्थित एक स्थानीय जिम के बाहर घटित हुई, जहां प्रमोद नाम का प्रॉपर्टी कारोबारी रोजाना की तरह सुबह वर्कआउट करने पहुंचा था। जिम से बाहर निकलते (Delhi Firing Incident) समय घात लगाए अज्ञात शूटरों ने उस पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल प्रमोद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Delhi Firing Incident -पुलिस नियंत्रण कक्ष को गुरुवार सुबह करीब 7:15 बजे बाकनेर गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग की सूचना मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रमोद जैसे ही ‘द जिम’ से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी या रास्ते की ओर बढ़ा, पहले से मौजूद हमलावरों ने उसे घेर लिया और गोलियां बरसा दीं। अचानक हुई कई राउंड फायरिंग की आवाज से भगदड़ मच गई। शूटर वारदात को अंजाम देकर हथियार लहराते हुए मौके से फरार होने में सफल रहे।
रंगदारी और प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ रहे तार
स्थानीय स्तर पर आशंका जताई जा रही है हत्या के पीछे किसी कुख्यात गिरोह द्वारा मांगी गई रंगदारी या अवैध वसूली का विवाद हो सकता है। पुलिस अधिकारी पुरानी रंजिश, आपसी लेनदेन और प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री से जुड़े विवादों के बिंदु पर भी गहन छानबीन कर रहे हैं। पुलिस यह भी सत्यापित कर रही है क्या हाल के दिनों में प्रमोद को किसी स्थानीय बदमाश या सिंडिकेट से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।
