Advertisement

गुजरात में गरजे हिमंत बिस्वा सरमा, यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर कही बड़ी बात

0
22
Himanta Biswa Sarma Statement

गुजरात में चुनाव के दिन नजदीक आने के साथ ही सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में जुट गई हैं। चुनावी मैदान में अपने दिग्गजों को भेजना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बीते मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma Statement) चुनाव प्रचार के लिए कुबेरनगर आए थे और यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। यहां हिमंत बिस्वा सरमा ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बड़ी बात कही, उन्होंने कहा कि हिन्दुओ की तरह दूसरे धर्म के लोगों को भी एक ही शादी का अधिकार होना चाहिए। जैसे हिन्दू एक ही शादी कर सकता है,वैसे ही सभी पर यह नियम लागु होना चाहिए और इसके लिए कॉमन सिविल कोड की जरुरत है।

इसे भी पढ़ें – असम सरकार ने शुरू की नई पर्यटन नीति, राज्य में सतत विकास को मिलेगा बढ़ावा

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा आज एक धर्म के लोग तीन तीन या चार चार शादी कर लेते है। जब हिन्दू एक शादी करता है, तो आप इतनी शादी कैसे कर सकते है। इसके लिए कॉमन सिविल कोड की जरुरत है। घर में एक बेटा और एक बेटी है तो दोनों का सामान अधिकार होना चाहिए। ज्ञात हो की भाजपा ने गुजरात में सरकार बनने पर यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने का वादा किया है उत्तराखंड में यह दांव खेलकर भाजपा वहां दोवारा सरकार बना चुकी है।अपने संबोधन के दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।  उन्होने कहा कि राहुल गांधी इन दिनों इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन जैसे दिखने लगे हैं। उन्होंने सावरकर के ऊपर टप्पणी को लेकर भी राहुल पर नाराजगी जताई।

इसे भी पढ़ें – 71 हजार लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी, पीएम मोदी आज देंगे नियुक्ति पत्र

Himanta Biswa Sarma Statement – राहुल गांधी पर तंज कसते हुए हिमंत सरमा ने कहा कि गांधी वंशज की छवि महात्मा गांधी या सरदार पटेल जैसी होनी चाहिए न कि पूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन जैसी। हिमंता ने कहा, अभी मैंने देखा है कि उनका(राहुल गांधी) चेहरा भी बदल गया है। वे आजकल इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन की तरह दिखने लगे हैं। चेहरा बदलना कोई बुरी बात नहीं है। आपको अगर चेहरा बदलना ही है तो वल्लभ भाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू या फिर गांधी जी जैसा कर लो लेकिन आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों होता जा रहा है?