Advertisement

असम सरकार ने शुरू की नई पर्यटन नीति, राज्य में सतत विकास को मिलेगा बढ़ावा

0
24
New Tourism Policy

असम में सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए असम सरकार के सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग, कौशल विकास रोजगार और उद्यमिता और पर्यटन मंत्री श्री जयंत मल्ल बरुआ द्वारा एक नई (New Tourism Policy) असम पर्यटन नीति, 2022 शुरू की गई। इस अवसर पर असम पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रितुपर्ण बरुआ, भारत सरकार के पर्यटन सचिव आईएएस अरविंद सिंह, असम सरकार के पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आईएएस श्री मनिंदर सिंह एवं असम पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक वह पर्यटन सचिव आईआरएस कुमार पद्मपानी बरा उपस्थित थे। इसका आयोजन राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में किया गया।

इसे भी पढ़ें – 71 हजार लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी, पीएम मोदी आज देंगे नियुक्ति पत्र

मंत्री बरुआ ने कहा कि यह नीति विश्व बैंक के साथ व्यापक परामर्श के बाद तैयार किया गया था और इसकी तैयारी के प्रत्येक चरण में हितधारकों और उद्योग विशेषज्ञों के विचारों को उचित महत्व दिया गया है। नई असम पर्यटन नीति 2022 उपयुक्त समय पर शुरू की गई है जब राज्य नई शुरुआत की दहलीज पर खड़ा है। नीति का उद्देश्य प्रथाओं की एकरूपता को बढ़ावा देने एवं मानक को बनाए रखना है जिससे पर्यटन उत्पादों की पूरी गुणवत्ता बढ़े और बरकरार रहे।
मंत्री ने कहा कि नई नीति का लक्ष्य दुनिया के लोगों को असम की प्राकृतिक सुंदरता एवं उसके धरोहरों की ओर आकर्षित करना है। यहां के प्राचीन जल, जंगल, पहाड़ और नदियों की उपस्थिति राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं प्रदान करती है। नई पर्यटन नीति इसी लक्ष्य को दर्शाती है। हमारी पेशकश पर्यटकों को हर एक नुक्कड़ पर आकर्षित करेगी। हम निवेशकों के लिए भी विशेष पैकेज लाए हैं।

इसे भी पढ़ें – कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का हुआ शुभारम्भ, सरस मेले के लिए पहुंचेंगे 250 शिल्पकार

New Tourism Policy – उन्होंने कहा कि नीति का मिशन पर्यटन क्षेत्र में सुधार के लिए केंद्रीय मंत्रालयों, विभिन्न राज्य सरकार के विभागों, स्थानीय समुदायों और पर्यटन हितधारकों के सहयोग से एक नीतिगत ढांचा और रणनीतिक रोडमैप बनाना है, ताकि राज्य में पर्यटन में लगे निजी क्षेत्र का समर्थन किया जा सके। साथ ही पर्यटन क्षेत्र मे लगे खंडों एवं उप क्षेत्रों को मजबूत करना है।असम सरकार के पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनिंदर सिंह ने कहा कि नीति का मौलिक मार्गदर्शक सिद्धांत असम को एक स्थायी और जिम्मेदार पर्यटन स्थल बनाने के लिए स्थिरता को प्रोत्साहित करना और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसका लक्ष्य सकारात्मक प्रभावों को सुनिश्चित करते हुए सामाजिक, पर्यावरणीय और आर्थिक क्षेत्रों पर पर्यटन के नकारात्मक प्रभावों को सीमित करके स्थिरता को बढ़ावा देना है।

 इसे भी पढ़ें  – झज्जर जिले को मिलेगी बड़ी सौगात, 50 एकड़ में बनेगा आईआईटी दिल्ली का एक्सटेंशन सेंटर

श्री अतुल बरा, कृषि मंत्री, असम, यूजी ब्रह्मा, हथकरघा और वस्त्र मंत्री, असम, श्री संजय किशन, असम के श्रम और रोजगार मंत्री भी असम पर्यटन रोड शो में उपस्थित थे।नई पर्यटन नीति का अनावरण असम पर्यटन विभाग, असम सरकार द्वारा आयोजित ‘असम पर्यटन रोड शो 2022’ के मौके पर किया गया था। इस अवसर पर उद्यमियों एवं निवेशकों को असम में निवेश करने एवं अपना व्यवसाय स्थापित करने को लेकर आमंत्रित करने के लिए पैनल चर्चा, ऑडियो वीडियो प्रस्तुतियाँ, सांस्कृतिक नृत्य प्रदर्शन और बी 2 बी इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया गया था ।