Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने में फैसले का निर्देश
    • “राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?” TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खारिज
    • छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड
    • NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीकर कनेक्शन का खुलासा
    • E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— ‘जनता की जेब से चुरा रहे पैसे’, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का पलटवार
    • महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार संग 5 घंटे चली बैठक
    • अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल
    • गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 लाख मुआवजा देने को राजी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, August 7
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » धरती पर उतर आया ‘स्वर्ग’, हिमाचल-उत्तराखंड में जमकर बर्फबारी, कश्मीर की खूबसूरती में लगे चार चांद… आने वाले दिनों के लिए अलर्ट

    धरती पर उतर आया ‘स्वर्ग’, हिमाचल-उत्तराखंड में जमकर बर्फबारी, कश्मीर की खूबसूरती में लगे चार चांद… आने वाले दिनों के लिए अलर्ट

    February 28, 2025 उत्तराखण्ड 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देशभर के मौसम में बदलाव हो रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसका असर पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक देखने को मिल रहा है. विक्षोभ की वजह (heaven came out on earth) से फरवरी महीने में भी पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद पहाड़ों की खूबसूरती पर चार चांद लग गए हैं, जिससे नजारा जन्नत सा नजर आ रहा है. इसके अलावा बर्फ की सफेद चादर से लिपटी वादियां और पर्वत श्रृंखलाएं बेहद चमकदार नजर आ रही हैं.

    heaven came out on earth – बर्फबारी ने ऊंची पहाड़ियों की रंगत ही बदल दी है. हरे भरे पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़ ली है. पहाड़ों के साथ हाईवे पर बर्फ की मोटी परत बिछी है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे से लगातार रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है. इसके साथ कई इलाकों में बारिश भी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक बर्फबारी का सिलसिला आज भी जारी रहेगा.

    तीन दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी

    हिमाचल प्रदेश में बीते तीन दिनों से लगातार बर्फबारी और बारिश हो रही है. राज्य के लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा जिलों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं, जहां कई सड़कें बर्फ में दब गई हैं. मौसम विभाग के मुताबिक लाहौल-स्पीति में अब तक ढाई से तीन फीट तक बर्फ गिर चुकी है. इसके अलावा अटल टनल रोहतांग को भी भारी बर्फबारी के चलते बंद कर दिया गया है, जिससे मनाली से लाहौल जाने वाले रास्ते पूरी तरह बंद हो गए हैं.

    विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में भारी बर्फबारी और तेज बारिश की संभावना है, जिससे भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है. स्थानीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को मंडी, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी स्तर की बारिश और हिमपात होने का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

    जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती में लगे चार चांद

    बर्फबारी से जम्मू कश्मीर की खूबसूरती में ‘चार चांद’ लग गए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर में भी बीती रात से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है. गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में ताजा बर्फबारी हुई, जिससे पर्यटकों के चेहरे पर खुशी है. मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश के साथ भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा 1,2 और 3 मार्च को बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होगी.

    ऑरेंज अलर्ट किया जारी

    उत्तराखंड में भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिख रहा है. उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों में 27 फरवरी को बारिश और बर्फबारी देखने को मिली. मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी है. उत्तराखंड में तापमान गिर गया है और ठंड बढ़ गई है. देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के निचले हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है. विभाग ने इन जिलों को लेकर 28 फरवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.