Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, ‘इग्जेम्प्लर’ श्रेणी में राजधानी को मिला सर्वोच्च स्थान
    • ‘तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है’, ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
    • सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR दर्ज
    • बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, ‘सर्च एंड डिस्ट्रॉय’ ऑपरेशन में आतंकियों का ठिकाना तबाह
    • दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड़े नियम
    • महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, ’12th Fail’ वाले मनोज शर्मा बने मुंबई के नए लॉ एंड ऑर्डर चीफ
    • सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार्य
    • Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी नोटिफिकेशन
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, May 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हरियाणा रोडवेज की सनसनीखेज घटना,हड़ताल में शामिल न होने पर ड्राइवर को पहनाई जूतों की माला

    हरियाणा रोडवेज की सनसनीखेज घटना,हड़ताल में शामिल न होने पर ड्राइवर को पहनाई जूतों की माला

    March 31, 2022 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हरियाणा  (Haryana) के सिरसा में बस ड्राइवर को जूतों की माला पहनाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जबकि कंडक्टर के साथ मारपीट की गई है। हरियाणा (Haryana) रोडवेज की ओर से जारी बयान के मुताबिक ड्राइवर और कंडक्टर ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की ओर से बुलाई गई राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया।

     Haryana – राज्य के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि चालक और कंडक्टर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हरियाणा में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं दो दिनों तक प्रभावित रहीं, क्योंकि रोडवेज के कर्मचारी केंद्र की कथित गलत नीतियों के विरोध में 28-29 मार्च को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में आए थे।

    इसे भी पढ़ें – लाठीचार्ज के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान,पंजाब में AAP सरकार दुविधा में

    शर्मा ने कहा कि विरोध करना हर किसी का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन कर्मचारी को अपने सहयोगियों की ओर से जूतों की माला पहना गलत है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ निश्चित रूप से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानूनी कार्रवाई के साथ ही ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई भी होगी।

    परिवहन मंत्री ने कहा कि पुलिस ने मामले में कुछ गिरफ्तारियां भी की हैं। ऐसी हरकत करने वाले ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। शर्मा ने कहा कि दो दिवसीय हड़ताल के दौरान रोडवेज के जनरल मैनेजर्स ने कुछ जिलों में अच्छा काम किया और सड़कों पर बड़ी संख्या में बसें चलाईं, लेकिन कुछ जिलों के महाप्रबंधक ऐसा करने में विफल रहे। ऐसे लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    इसे भी पढ़ें – असम के कुछ जिलों में अल्पसंख्यक नहीं माने जायेंगे मुस्लिम, हो सकता है पुनः आकलन

    उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारी संघ हरियाणा रोडवेज के निजीकरण के बारे में अफवाहें और गलत सूचना फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि सरकार रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या लगातार बढ़ा रही है। हाल ही में 2,000 रोडवेज कर्मचारियों को भी पदोन्नत किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज देश में अग्रणी है। आम जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    भाजपा को बड़ा झटका, नगर परिषद वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास

    Uchana News: लग्जरी कार छोड़ रोडवेज बस से उचाना पहुंचे BJP विधायक देवेंद्र अत्री, सादगी की चर्चा

    घोड़ी पर सवार होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे नवीन जयहिंद, पीएम मोदी की अपील का किया समर्थन

    ऑपरेशन सिंदूर के हीरो मनोहर सिंह फोगाट का निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    Barada Crime: अमनदीप कौर हत्याकांड का खुलासा, कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर सिरमौर में जलाया शव

    बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला, अब लिखित अनुमति के बिना नहीं लगेगा कट

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.