Haryana Punjab Weather Update : हरियाणा और पंजाब के लोगों को प्रदूषण से आज राहत मिल सकती है. आज दोनों राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. जिससे ठंड में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों में सुबह के समय धुंध देखने को मिल रही है. दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल है. जिससे दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है.
ये भी पढ़ें – PM Modi Security Breach: प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को लेकर पंजाब के छह और पुलिसकर्मी हुए निलंबित
हरियाणा में आज बरसेंगे बादल
हरियाणा की बात करें तो कल यानी रविवार शाम को कई जिलों में बादल छाए रहे. वहीं, आज सोमवार सुबह भी बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश की संभावना भी जताई है. इसके साथ ही 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. जिससे ठंड बढ़ेगी.प्रदूषण से राहत भी मिल सकती है.
ये भी पढ़ें – CM Mann Letter To Governor : भगवंत सिंह मान ने राज्यपाल से की अपील, बकाया बिलों को दें जल्द मंज़ूरी
पंजाब में भी होगी बारिश
Haryana Punjab Weather Update – पंजाब की बात करें तो आज प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के आज 27 नवंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. जिसकी वजह से पश्चिमी मालवा में आते फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा व बठिंडा को छोड़कर पंजाब के सभी जिलों में बूंदाबांदी व हल्की वर्षा की संभावना है.
