हरियाणा: प्रदेश में आम जनता की जेब और रसोई के बजट पर महंगाई का एक और बड़ा बोझ पड़ने जा रहा है। राज्य भर के पशुपालकों और डेरी संचालकों ने सर्वसम्मति से बैठक कर दूध की (huge jump in milk prices in Haryana) कीमतों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नए निर्णय के तहत अब पूरे प्रदेश में दूध ₹100 प्रति लीटर की दर से बेचा जाएगा। दूध उत्पादक संघों ने स्पष्ट किया है कि इस तय न्यूनतम दर का उल्लंघन करने वाले या कम दाम पर दूध बेचने वाले किसी भी विक्रेता पर ₹5,100 का आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा।
पशुपालकों ने घाटे को बताया वजह
पशुपालकों और दूध उत्पादक संघों के पदाधिकारियों ने बताया (huge jump in milk prices in Haryana) पिछले कुछ महीनों में पशु आहार जैसे खल, बिनौला, तूड़ी और हरे चारे की कीमतों में अप्रत्याशित तेजी आई है। पशुओं के रखरखाव, दवाइयों और चारे की बढ़ती लागत के कारण पुराने रेट पर दूध बेचना पशुपालकों और डेरी संचालकों के लिए पूरी तरह घाटे का सौदा बन चुका था, जिसके चलते दरों में संशोधन अपरिहार्य हो गया था।
तय दर से कम पर बेचा तो लगेगा ₹5100 का जुर्माना
यूनियन ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी पशुपालक अथवा डेरी संचालक तय ₹100 प्रति लीटर से कम मूल्य पर दूध की आपूर्ति नहीं करेगा। यदि कोई भी सदस्य या संचालक इस नियम की अनदेखी करता है या चोरी-छिपे कम दाम में दूध बेचता पाया जाता है, तो उस पर ₹5,100 का जुर्माना लगाया जाएगा और संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
